Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खामोश सुबह, चीखती दीवारें!जिस्म की हर चोट चीख रही थी दर्द फिर भी नहीं रुका कातिल, आखिरी सांस तक लड़ी… IRS की बेटी की दर्दनाक कहानी

साउथ दिल्ली की अमर कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी पूर्व नौकर निकला, जो जुए की लत में कर्ज में डूबा था। पुलिस जांच में लूट, हमले और अन्य गंभीर पहलुओं की भी परतें खुल रही हैं।
जिस्म की हर चोट चीख रही थी दर्द फिर भी नहीं रुका कातिल, आखिरी सांस तक लड़ी… IRS की बेटी की दर्दनाक कहानी

साउथ दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है। एक होनहार बेटी, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी, उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि उसी घर में, जहां वह खुद को सबसे सुरक्षित मानती थी, उसकी जिंदगी इतनी दर्दनाक तरीके से खत्म हो जाएगी। इस मामले में सामने आ रहे खुलासे न सिर्फ डराने वाले हैं, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हत्याकांड को और भी भयावह बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती की मौत गला दबाने से हुई। शरीर पर कई जगह चोटों और खरोंच के निशान मिले हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि उसने आखिरी सांस तक खुद को बचाने की कोशिश की।

एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और नाक की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। यह संकेत देता है कि आरोपी ने किसी भारी वस्तु से हमला किया। गर्दन के अंदरूनी हिस्सों में खून जमा मिला और थायरॉयड कार्टिलेज में फ्रैक्चर भी पाया गया, जिससे साफ होता है कि गला दबाकर हत्या की गई। फॉरेंसिक जांच के लिए खून, नाखूनों के नमूने और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। दुष्कर्म के एंगल की भी जांच जारी है, जिसकी पुष्टि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

घर का जानकार ही निकला कातिल

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि वही शख्स है जो पहले इस घर में काम कर चुका था। आरोपी राहुल मीणा को घटना के कुछ ही घंटों बाद द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

Delhi-IRS-Officer-Daughter-Murder-Case-Update

पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल को घर के हर कोने की जानकारी थी। घटना वाले दिन वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक अतिरिक्त चाबी के जरिए घर में दाखिल हुआ और सीधे उस कमरे में पहुंचा, जहां पीड़िता पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि उसने पहले हमला किया, फिर मोबाइल चार्जिंग केबल से गला दबाया और बेरहमी से वार किए।

बेहोशी के बाद भी नहीं रुकी दरिंदगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के बेहोश होने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। आरोप है कि उसने दुष्कर्म किया और फिर उसे नीचे खींचकर ले गया। इसके बाद उसने घर के लॉकर को खोलने की कोशिश की। जब फिंगरप्रिंट से लॉकर नहीं खुला, तो उसने स्क्रूड्राइवर से उसे तोड़ दिया और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह करीब 7:20 बजे कॉलोनी से निकलता हुआ नजर आया।

ये भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी का रेप-मर्डर केस: कौन है असली गुनहगार ? शक के घेरे में नौकर! घर के अंदर के राज खोलेंगे ये 5 सवाल

जुए की लत ने बना दिया अपराधी

इस केस का एक और अहम पहलू आरोपी की पृष्ठभूमि है। जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा को ऑनलाइन जुए की गंभीर लत थी। परिजनों के अनुसार, राहुल पढ़ाई में अच्छा था और उसने 12वीं में 90% अंक हासिल किए थे। लेकिन धीरे-धीरे वह ऑनलाइन गेम्स और जुए की तरफ बढ़ता गया। तीन पत्ती और लूडो जैसे खेलों में पैसे लगाने की आदत ने उसे कर्ज में डुबो दिया।

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

हालात इतने खराब हो गए कि उसने अपनी बाइक, मोबाइल और यहां तक कि जरूरी कागजात तक बेच दिए। उधार बढ़ने लगा और विवाद भी होने लगे। नौकरी छूटने के बाद भी उसकी आदत नहीं बदली। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने कुछ पैसे जीते, लेकिन फिर सब हार गया। दोस्तों का दबाव बढ़ा तो उसने चोरी की योजना बनाई, जो आगे चलकर इस खौफनाक अपराध में बदल गई।

ये भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी का रेप-मर्डर केस : आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार, मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर की हत्या

अदालत ने पुलिस कस्टडी में भेजा

दिल्ली की साकेत अदालत ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब उसे क्राइम सीन पर ले जाकर पूरी घटना को दोहराने की तैयारी कर रही है। साथ ही, जांच के सिलसिले में उसे अलवर भी ले जाया जा सकता है।

परिवार का दर्द और समाज के लिए सवाल

आरोपी के परिवार का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि राहुल ऐसा कर सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह दोषी साबित होता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। ऑनलाइन जुए की लत कैसे एक इंसान को धीरे-धीरे अंधेरे में धकेलती है और आखिरकार उसे अपराध की राह पर ले जाती है यह मामला उसी का खौफनाक उदाहरण बनकर सामने आया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts