आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट!राघव चड्ढा BJP में शामिल, बोले- दो तिहाई राज्यसभा सांसद भी जाएंगे

आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित तीन सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है और बीजेपी में शामिल होने का दावा किया गया है। तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने के कारण बताए। इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
Follow on Google News
राघव चड्ढा BJP में शामिल, बोले- दो तिहाई राज्यसभा सांसद भी जाएंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी राजनीतिक टूट की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया है। ये तीनों वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

निजी फायदे के लिए काम कर रही पार्टी - राघव

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी अब देश के लिए नहीं बल्कि निजी फायदे के लिए काम कर रही है। उनके अनुसार, जो पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर बनी थी, वह अब समझौता करने वाले लोगों के हाथ में चली गई है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि वे पिछले एक साल से पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे, क्योंकि वे पार्टी के गलत कामों का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने इस पार्टी को अपने खून-पसीने से खड़ा किया था, लेकिन अब यह पहले जैसी नहीं रही।

संदीप पाठक ने भी छोड़ा साथ

संदीप पाठक ने भी आम आदमी पार्टी से अलग होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे एक किसान परिवार से आते हैं और राजनीति में देश सेवा के उद्देश्य से आए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा पार्टी और अरविंद केजरीवाल को प्राथमिकता दी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर निर्णय ईमानदारी से लिया, लेकिन अब उनके रास्ते अलग हो रहे हैं।

Twitter Post

दो-तिहाई सांसद बीजेपी में होंगे शामिल!

खबरों के अनुसार, राघव चड्ढा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के करीब दो-तिहाई सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रम साहनी के भी बीजेपी में जाने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: AAP में दरार? राघव चड्ढा का पलटवार- ‘ये बस ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी है’, वीडियो जारी कर दिया आरोपों का जवाब

अंदरूनी बदलाव और विवाद...

हाल ही में अशोक मित्तल को राघव चड्ढा की जगह AAP का राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था। अब खबर है कि मित्तल भी राघव चड्ढा के साथ जुड़ गए हैं। कुछ समय पहले अशोक मित्तल के आवास पर छापेमारी की भी बात सामने आई थी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक और विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts