Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के मुंडका इलाके में गैंगवॉर : टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने गोगी ग्रुप के मेंबर पर की फायरिंग, तिहाड़ जेल से बाहर आए बदमाश की मौत

Follow on Google News
दिल्ली के मुंडका इलाके में गैंगवॉर : टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने गोगी ग्रुप के मेंबर पर की फायरिंग, तिहाड़ जेल से बाहर आए बदमाश की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार को एक बार फिर गैंगवॉर का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने अपने एंटी गैंग के एक शख्स अमित की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने छह राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। 22 साल का अमित अभी फिलहाल जेल से बाहर आया था उस पर टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने हमला कर दिया।

गोगी गैंग से जुड़ा था मृतक

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने हथियारों के साथ गोगी गैंग से जुड़े अमित पर करीब 6 राउंड गोलियां चलाई। जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान कर रही है।

दिल्ली में लगातार हो रहे मर्डर

दिल्ली में एक के बाद एक मर्डर की खबरे सामने आ रही है। जिससे दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
  • इससे पहले 13 सितंबर को दिल्ली के जीके इलाके में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।
  • 27 सितंबर को दिल्ली के नारायणा में कार शोरूम पर फायरिंग हुई थी। अमेरिका में बैठे मोस्टवॉटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ये फायरिंग करवाई थी।
  • 28 सितंबर को नांगलोई के रोशन हलवाई की दुकान पर बदमाशों ने गोलिया चलाई थीं। गोगी गैंग ने रंगदारी के लिए ये फायरिंग करवाई थी।
  • 26 अक्टूबर को रानी बाग इलाके में बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग हुई थी।
  • 4 नवंबर को नांगलोई में प्लाईवुड शोरूम पर फायरिंग हुई थी।
  • 4 नवंबर को अलीपुर में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग हुई थी।
  • 6 नंबर को पश्चिम विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी।
  • 6 नवंबर को दिल्ली के द्वारका इलाके में फायरिंग हुई थी।
ये भी पढ़ें- मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने किसानों पर किया हमला, महिला की मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts