Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने किसानों पर किया हमला, महिला की मौत

Follow on Google News
मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने किसानों पर किया हमला, महिला की मौत
इंफाल। मणिपुर में शनिवार को बिशनपुर जिले के सैटन में भारी हथियारों से लैस कुकी उग्रवादियों ने खेतों में काम कर रहे किसानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। राज्य में बीएसएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों की एक टीम ने सभी किसानों को वहां से सुरक्षित निकाल कर सुरक्षित क्षेत्र तक पहुंचाया। भारी गोलीबारी के कारण शव को निकालने में संयुक्त बल को मशक्कत करनी पड़ी। महिला की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है और शव काफी देर तक इलाके में पड़ा रहा। किसानों ने हालांकि कहा कि दो महीने पहले घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर मोइरांग में कुकी उग्रवादियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के बाद चुराचांदपुर जिले से गोलीबारी कुछ समय के लिए रुक गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने किसानों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इस बीच, एक संयुक्त बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज की अन्य खबरें...

महाराष्ट्र के रायगढ़ में हादसा, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 18 यात्री घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक खड़े ट्रक से बस के टकरा जाने पर 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कोल्हापुर से मुंबई जा रही निजी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इस दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन सुचारु रूप से होने लगा। अधिकारी के अनुसार, खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

CM हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सहित अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

रांची। झारखंड में आयकर विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, रांची और जमशेदपुर के लगभग 9 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने स्थित सुनील श्रीवास्तव के घर पर आयकर की छापेमारी चल रही है। वहीं, जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। आयकर की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ छापेमारी कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts