Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक ही घर से चार शव बरामद, दम घुटने से मौत की आशंका

Follow on Google News
दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक ही घर से चार शव बरामद, दम घुटने से मौत की आशंका

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक घर के अंदर चार पुरुषों के शव मिले हैं। इनमें दो सगे भाई हैं। सभी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है।

AC मैकेनिक का काम करते थे चारों युवक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चारों युवक एयर कंडीशनर (AC) मैकेनिक का काम करते थे। सभी एक ही घर में मौजूद थे, जहां उनकी मौत हो गई।

दम घुटने से मौत की आशंका

पुलिस ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि चारों की मौत दम घुटने से हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर को सील कर दिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह जानने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

इलाके में फैली सनसनी

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग हैरान हैं कि एक ही घर में चार लोगों की अचानक मौत कैसे हो गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घर में लगे उपकरणों की भी जांच कर रही है कि कहीं गैस लीक जैसी कोई स्थिति तो नहीं थी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts