Bihar Election:पीएम ने देश में बना दिए दो हिंदुस्तान, चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो नालंदा विश्वविद्यालय जैसी नई विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी, जहां विदेशी छात्र भी पढ़ने आएंगे।
पीएम ने देश में बना दिए दो हिंदुस्तान, चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना।  बिहार चुनाव के प्रचार अभियान के बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को औरंगाबाद में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कियाइस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश में अब दो हिंदुस्तान बन गए हैं। एक अमीरों के लिए और एक गरीबों के लिए।

    आगे राहुल गांधी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो नालंदा विश्वविद्यालय जैसी नई विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी, जहां विदेशी छात्र भी पढ़ने आएंगे।

    प्रधानमंत्री ने देश में 2 हिंदुस्तान बना दिए

    राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा आज देश में दो हिंदुस्तान बना दिए गए हैं। एक अरबपतियों और सूट-बूट वालों का और दूसरा गरीबों, किसानों और मजदूरों का। आगे उन्होंने कहा, मोदी जी अरबपतियों की शादियों में जाते हैं और उनके साथ नाचते-गाते हैं, लेकिन क्या आपने उन्हें कभी किसी किसान से गले मिलते या किसी मजदूर का हाथ पकड़ते देखा है? 

    बीमा पैसे प्राइवेट कंपनी को दे रहे पीएम 

    राहुल गांधी ने कहा कि अगर संविधान नहीं बचा तो देश में सिर्फ मोदी, अडाणी और अंबानी ही रह जाएंगे और बाकी सभी का हक छिन जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सरकार की बीमा योजनाएं अब किसानों से पैसे लेकर प्राइवेट कंपनियों को देने का नया तरीका बन गई हैं। 

    छठ पर्व पर अलग से मंगवाया साफ पानी

    आगे राहुल गांधी ने कहा, आप कितनी भी पढ़ाई कर लो, लेकिन परीक्षा से दो दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। ऐसा बिहार हमें नहीं चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, मोदी ने छठ में नहाने के लिए अपने लिए अलग से साफ पानी मंगवाया और आम बिहारी को यमुना के सड़े पानी में स्नान करना पड़ा। 

    नौकरी नहीं है तो देश के युवा रील बना रहे

    राहुल ने भाजपा सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों पर टिप्पणी करते हुए कहा, नोटबंदी और गलत जीएसटी ने बिहार के युवाओं से रोजगार छीन लिया। आज हालात ऐसे हैं कि लोग रील बना रहे हैं क्योंकि नौकरी नहीं है। बिहार में मोदी जी ने किसानों से जमीन छीनकर अडाणी को दे दी. अमित शाह कहते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने की जमीन नहीं है, लेकिन अडाणी के लिए हमेशा जमीन मिल जाती है। 

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts