PlayBreaking News

Bilaspur News :मोबाइल देखने से रोका तो गुस्से में 9वीं की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, सुबह मिला शव

Follow on Google News
मोबाइल देखने से रोका तो गुस्से में 9वीं की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, सुबह मिला शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। 14 साल की अदिति कठौते, जो 9वीं की छात्रा थी, ने मोबाइल देखने से रोके जाने पर गुस्से में घर से भागकर अरपा नदी में छलांग लगा दी। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

    कैसे हुआ पूरा मामला?

    राजकिशोर नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाला अरुण कठौते अपनी परिवार के साथ रहता है। रात करीब 1:30 बजे अदिति मोबाइल देख रही थी। उसकी बड़ी बहन चेतना ने उसे सोने के लिए कहा और मोबाइल बंद करने को कहा। इस पर अदिति गुस्सा हो गई और घर से निकलकर दौड़ती हुई अरपा नदी के पास बने छठघाट पहुंच गई।

    बड़ी बहन ने यह बात पिता को बताई और दोनों तुरंत उसके पीछे दौड़े। रास्ते में दोनों उसे रोकते हुए आवाज लगाते रहे, लेकिन अदिति नहीं रुकी। पिता और बहन के सामने ही उसने नदी में छलांग लगा दी।

    बचाने की कोशिश की गई, लेकिन रही असफल

    छात्रा को कूदते देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। दो युवकों ने रात के अंधेरे में नदी में उतरकर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण उनकी कोशिश सफल नहीं हो पाई। सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात में रेस्क्यू करना संभव नहीं था।

    मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद अदिति का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts