Delhi CM Atishi Oath : आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, इन विधायकों को कैबिनेट में मिली जगह

Follow on Google News
Delhi CM Atishi Oath : आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, इन विधायकों को कैबिनेट में मिली जगह
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज (21 सितंबर) नया मुख्यमंत्री मिल गया। आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में एलजी विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था। आम आदमी पार्टी की आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाली तीसरी महिला नेता हैं। देखें VIDEO...

आतिशी के साथ इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

आतिशी के साथ ही सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बनीं

आप नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे वह राष्ट्रीय राजधानी में शीर्ष पद संभालने वाली तीन महिला मुख्यमंत्रियों में सबसे कम उम्र की हो गईं। वह स्वतंत्र भारत में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली 17वीं महिला भी बनीं। हालांकि, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता का कार्यकाल संक्षिप्त होगा क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

आतिशी ने केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

देखें VIDEO...

शपथ ग्रहण से पहले केजरीवाल से मिलने पहुंचीं आतिशी

CM आतिशी ही क्यों-

  • केजरीवाल-सिसोदिया की करीबी और सबसे भरोसेमंद महिला नेता।
  • केजरीवाल-सिसोदिया के जेल में रहते पार्टी का मजबूती से स्टैंड रखा।
  • सिसोदिया जेल गए तो शिक्षा समेत 6 महत्वपूर्ण मंत्रालय इन्हें ही मिले।
  • 2013 विधानसभा चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने वाली कमेटी में थीं।
  • स्वाति मालीवाल केस के बाद महिला मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी डैमेज कंट्रोल कर सकेगी।

दिल्ली में अब तक 3 महिला मुख्यमंत्री

सुषमा स्वराज – 52 दिन का कार्यकाल – 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 शीला दीक्षित – 3 बार की CM, 15 साल 25 दिन – 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 आतिशी – 21 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts