Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में CRPF स्कूल के पास धमाका : आसमान में उठा धुएं का गुबार, आसपास के घरों टूटे शीशे

Follow on Google News
दिल्ली में CRPF स्कूल के पास धमाका : आसमान में उठा धुएं का गुबार, आसपास के घरों टूटे शीशे
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रोहिणी इलाके के प्रशांत विहार में धमाका हुआ है। यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ। धमाके के बाद धुआं का गुबार उठता दिखा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और FSL की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है, मामले की जांच की जा रही है।

रोहिणी ब्लास्ट पर क्या बोले डीसीपी

जानकारी के मुताबिक, रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाका हुआ। सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली। हालांकि, अभी तक आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली है। रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि, धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है। विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

CRPF स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:47 बजे PCR को सूचना मिली कि सेक्टर 14 रोहिणी के सीआरपीएफ स्कूल के पास बहुत तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जांच में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और दुर्गंध आ रही थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। क्राइम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते मामले की जांच में जुटी है।

आसपास के घरों-गाड़ियों के शीशे भी टूटे

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया है। FSL की टीम धमाके के कारणों की जांच करेगी और यह स्पष्ट करेगी कि यह किसी प्रकार का हमला है या फिर कोई दुर्घटना। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। कुछ घरों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है।

सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट!

CRPF स्कूल के पास कई दुकानें भी हैं, ऐसे में संभावना है कि यह धमाका सिलेंडर ब्लास्ट का नतीजा हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये भी पढ़ें- Bomb Threat : नहीं थम रहा धमकियों का सिलसिला, एक दिन में 30 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts