देश के सबसे बड़े अस्पताल में आग : दिल्ली AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग ओल्ड OPD की दूसरी मंजिल में इमरजेंसी वार्ड के ऊपर बने एंडोस्कोपी रूम में लगी थी। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आग इतनी तेज है कि उसके धुएं का गुबार ऊपर तक उठता दिखाई दे रहा है।




















