PlayBreaking News

हेरा फेरी 3 पर फिर ब्रेक!अक्षय बोले- कुछ बातें कैमरे पर नहीं बता सकते, लेकिन सही समय पर जरूर बनेगी फिल्म...

गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी 3’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म कई विवादों में घिरी रही है। पहले खबर आई थी कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है, हालांकि बाद में वह दोबारा जुड़ गए।
Follow on Google News
अक्षय बोले- कुछ बातें कैमरे पर नहीं बता सकते, लेकिन सही समय पर जरूर बनेगी फिल्म...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की सबसे फेमस  कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्टर अक्षय कुमार ने साफ कहा कि ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल नहीं बन रही है। उन्होंने यह खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया, जहां उन्होंने फिल्म में हो रही देरी के पीछे की असली वजहों पर भी बात की। इस खबर के बाद हेरा- फेरी के तमाम फैंस को झटका लगा है, क्योंकि फिल्म के अब तक के दोनों पार्ट में दर्शक तीनों ही जोड़ी को एक साथ देखते हुए आए हैं। लेकिन अब तीसरे पार्ट नहीं बनने से मायूसी छा गई है।

    अक्षय कुमार ने क्या बताई वजह

    अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म के अटकने की वजह सिर्फ कास्ट नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई और जटिल मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है और इसमें समय लगेगा।

    यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की बड़ी वापसी की तैयारी : ‘धूम 3’ के निर्देशक के साथ कर रहे मेगा एक्शन फिल्म

    तीनों स्टार साथ, फिर भी अटकी फिल्म

    अक्षय ने साफ किया कि ऐसा नहीं है कि वे, सुनील शेट्टी और परेश रावल साथ काम नहीं करना चाहते। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तीनों कलाकार ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ काम कर रहे हैं। यानी कास्ट को लेकर कोई समस्या नहीं है।

    एग्रीमेंट और लीगल इश्यू बने रुकावट

    अक्षय कुमार ने इशारों में कहा कि फिल्म के पीछे कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें वे कैमरे पर साझा नहीं कर सकते। उन्होंने एग्रीमेंट और अन्य कानूनी मसलों का जिक्र किया, जो इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: ‘रावण’ बनना आसान नहीं... यश ने खोले ‘रामायण’ के सीक्रेट्स, कॉस्ट्यूम को लेकर कही ये बात

    गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म कई विवादों में घिरी रही है। पहले खबर आई थी कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है, हालांकि बाद में वह दोबारा जुड़ गए। इसके अलावा फिल्म के राइट्स को लेकर भी कानूनी विवाद सामने आए थे।

    Featured News

    फैंस को उम्मीद, अक्षय ने जताई संभावना

    अक्षय कुमार ने हालांकि उम्मीद जताई कि जब सही समय आएगा, तब यह फिल्म जरूर बनेगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उम्मीद है तब तक सभी कलाकार बहुत ज्यादा बूढ़े नहीं हो जाएंगे। बता दें कि ‘हेरा फेरी’ का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज हुआ था, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। वहीं इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ 2006 में आया था, जिसे नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। दोनों फिल्मों को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब तीसरे पार्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts