PlayBreaking News

Deepika Padukone Pregnancy:दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी के बीच वायरल हुआ उनका मदरहुड मोमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया।
Follow on Google News
दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी के बीच वायरल हुआ उनका मदरहुड मोमेंट
दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो रीपोस्ट किया, जिसके बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी और मां के रूप में उनकी जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा करने लगे। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका का ज्यादातर समय अपनी बेटी दुआ की देखभाल में बीत रहा है।

सामने आया दीपिका का मदरहुड मोमेंट

दीपिका पादुकोण ने जो वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, उसमें एक प्रेग्नेंट महिला अपने बच्चे को गोद में उठाए नजर आ रही है। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें मजेदार अंदाज में लिखा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान 20 पाउंड से ज्यादा वजन नहीं उठाना चाहिए, लेकिन मां बनने के बाद जिम्मेदारियां अलग होती हैं।

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने साल 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी के इस नए सफर को बेहद निजी रखा। इसके बाद अप्रैल में कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई दे रही थी।

गुड न्यूज के बाद फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका और रणवीर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने दोनों के परिवार में एक और नए सदस्य के आने की खुशी जाहिर की। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हर खबर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती है।

Deepika Padukone: 40वें बर्थडे पर फैंस को दिया चौंकाने वाला सरप्राइज!

मां बनने के बाद बदली दीपिका की प्राथमिकताएं

पहली बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका कई बार अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा कहा है कि परिवार उनके लिए बेहद खास है। काम के साथ-साथ वह अपनी बेटी के साथ समय बिताने को भी प्राथमिकता देती हैं। 

दीपिका पादुकोण अपने काम को लेकर चर्चा तेज

प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण अपने काम को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके पास कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। दीपिका जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह निर्देशक एटली कुमार की फिल्म 'राका' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में दीपिका अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

'किंग' के सेट से वायरल हुआ था वीडियो

कुछ समय पहले फिल्म 'किंग' की शूटिंग से दीपिका का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें शाहरुख खान उनके साथ नजर आए थे। वीडियो में शाहरुख दीपिका का ख्याल रखते दिखाई दिए थे। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था।

Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें की शेयर, रणवीर ने लुटाया बीवी पर प्यार

फैंस को नए मेहमान का इंतजार

दीपिका और रणवीर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद उनके फैंस नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts