PlayBreaking News

Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें की शेयर, रणवीर ने लुटाया बीवी पर प्यार

Follow on Google News
Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें की शेयर, रणवीर ने लुटाया बीवी पर प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। इसकी पुष्टि तो उन्होंने फरवरी में ही कर दी थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोशूट में फ्लॉन्ट की गई बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद से मां बनने को लेकर कोई पोस्ट साझा नहीं की थी। ऐसे में दीपिका द्वारा किया गया पोस्ट उन लोगों को जवाब भी है, उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को अफवाह बता रहे थे।

फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दीपिका ने 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की 14 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो अलग-अलग पोज में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में वो अपने पति रणवीर सिंह की बाहों में नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका की डिलिवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही हैं। दीपिका और रणवीर ने पोस्ट को नजर न लगने वाली इमोजी को साथ शेयर की है।

फरवरी में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

दीपिका ने 28 फरवरी को ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उस समय इशारा देते हुए सितंबर 2024 की डेट बताई थी। उनकी इस पोस्ट के बाद उन्हें बधाई देने के लिए सेलेब्स का तांता लग गया। अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी थी।

2018 में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। शादी से पहले भी दोनों 5 साल तक प्रेम संबंध में थे। इन दोनों ने साथ में सबसे पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीलाः रामलीला' में की थी।

कल्कि के बाद सिंघम अगेन में नजर आएंगी

दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज को दिवाली के लिए शेड्यूल किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इससे पहले वो ‘कल्कि’ फिल्म में प्रभार के अपोजिट नजर आ चुकी हैं। ‘कल्कि’ फिल्म साल 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts