Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कान्हा किसली जा रहे 5 दोस्तों की कार बाढ़ में बही, दनिया पुल पर टीआई ने नदी में कूदकर सभी की बचाई जान

स्टॉपर तोड़कर उफनती नदी में घुसी कार, पेड़ के सहारे अटकी जान,112 पर कॉल के बाद आधी रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। कान्हा किसली घूमने जा रहे रायपुर और भिलाई के पांच दोस्तों की स्विफ्ट डिजायर कार दनिया पुल पर बाढ़ के तेज बहाव में बह गई। पुलिस के अनुसार कार ने पुल पर लगाए गए स्टॉपर को पार किया और पानी के तेज बहाव में फंस गई।
 कान्हा किसली जा रहे 5 दोस्तों की कार बाढ़ में बही, दनिया पुल  पर टीआई ने नदी में कूदकर सभी की बचाई जान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले से बड़ा हादसा टलने की खबर सामने आई है। कान्हा किसली घूमने जा रहे रायपुर और भिलाई के पांच दोस्तों की कार दनिया पुल पर उफनते पानी में बह गई। कार के बहाव में फंसने के बाद सभी ने पेड़ के सहारे किसी तरह अपनी जान बचाई और 112 पर मदद के लिए कॉल किया। सूचना मिलते ही गंडई पुलिस मौके पर पहुंची। गंडई थाना प्रभारी शिवांकर गिनडले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारी बारिश और अंधेरे के बीच रेस्क्यू कर पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दनिया पुल पर आधी रात मचा हड़कंप

25 सितंबर को हुई लगातार बारिश के बाद केसीजी जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान दनिया पुल पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे एक कार बाढ़ के पानी में फंस गई। कुछ ही देर में तेज बहाव ने कार को सड़क से खींचकर नदी की ओर बहा दिया।

ये भी पढ़ें: छग में बारिश का रौद्र रूप,28 साल बाद गंगरेल के सभी 14 गेट खुले,सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में

स्टॉपर तोड़कर आगे बढ़ी कार

पुलिस के मुताबिक बाढ़ की आशंका को देखते हुए दनिया पुल पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान रायपुर की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 PV 5636 को पुल पर रोका गया। पुलिस जवानों ने चालक को आगे नहीं जाने की चेतावनी दी, लेकिन कार चालक ने कथित तौर पर स्टॉपर को टक्कर मार दी और वाहन को बाढ़ के पानी में आगे बढ़ा दिया।

देखते ही देखते मझधार में पहुंची कार

पानी का बहाव तेज होने के कारण कार कुछ ही पलों में सड़क से बहकर नदी के बीच पहुंच गई। कार में सवार पांचों लोग घबरा गए। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने किसी तरह पेड़ का सहारा लिया और 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी।

ये भी पढ़ें: मानव तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो राज्यों में 10 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 3 आरोपियों से 1.40 करोड़ जब्त

बारिश-अंधेरे के बीच शुरू हुआ रेस्क्यू

सूचना मिलते ही गंडई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा, लगातार बारिश और तेज बहाव रेस्क्यू टीम के सामने बड़ी चुनौती थी। पुलिस जवानों ने बेहद सावधानी के साथ ऑपरेशन शुरू किया और एक-एक कर कार में फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

टीआई ने संभाली कमान

रेस्क्यू ऑपरेशन में गंडई थाना प्रभारी शिवांकर गिनडले ने मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला। जोखिम के बीच पुलिस ने पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गंडई पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी की फ्लाइट का प्रस्ताव,

कान्हा घूमने निकले थे पांचों दोस्त

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कार में सवार पांचों लोग रायपुर और भिलाई के रहने वाले हैं और मध्यप्रदेश के कान्हा किसली घूमने जा रहे थे। कार कुबेर साहू चला रहे थे।

रेस्क्यू किए गए लोगों के नाम

कमलेश साहू (25) — गुढ़ियारी, रायपुर

कुबेर साहू (25) — कृष्णा नगर, गुढ़ियारी, रायपुर

निहाल सक्सेना (21) — कृष्णा नगर, गुढ़ियारी, रायपुर

महक कौर (21) — कैंप-02, पावर हाउस, भिलाई

प्रीति रात्रे (20) — कैंप-01, रामनगर, भिलाई

बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित

तेज बहाव के बीच कार के नदी में बहने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सुरक्षित बताई गई है।

बारिश में पुल-पुलियों पर सावधानी जरूरी

लगातार बारिश के दौरान नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरिकेड और स्टॉपर को पार कर बाढ़ वाले पुल पर वाहन ले जाना जानलेवा साबित हो सकता है। दनिया पुल की घटना एक बार फिर ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी की जरूरत को सामने लाती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts