Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के दमोह में बड़ा हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 लोगों की मौत, दर्शन करने बड़े जटाशंकर जा रहे थे सभी

Follow on Google News
MP के दमोह में बड़ा हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 लोगों की मौत, दर्शन करने बड़े जटाशंकर जा रहे थे सभी
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इनमें से 6 गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुआ। बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम घूघस से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कुछ लोग हटा फतेहपुर के रास्ते छतरपुर जिले में स्थित बड़े जटाशंकर दर्शनों के लिए जा रहे थे। तभी दमोह जिले के फतेहपुर गांव के पास टेक चढ़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार करीब 24 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद 108 वाहनों के माध्यम से इन घायलों को पहले हटा अस्पताल लाया गया था। सुबह करीब 10 बजे 9 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों को हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक हेमेंद्र आदिवासी(10) और छोटी बाई (45) की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। वहीं जिला अस्पताल में लाए गए घायलों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसमें लक्ष्मण आदिवासी (17) और गंजली बहू (50) शामिल है। अभी जिला अस्पताल में चित्तर राजगौंड (11), कल्पना (10), ट्रैक्टर मालिक परम लोधी (45), बल्ला आदिवासी (12), कुंअर आदिवासी (20), ममता (40), भर्ती हैं।

अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर सुबह करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशासनिक टीम के कुछ अधिकारियों को मॉनिटरिंग करते रहने को कहा। वहीं प्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने हादसे को लेकर दुख जताया और मारे गए चार लोगों को श्रद्धांजलि दी। ये भी पढ़ें- Bhopal Shocking Crime : रोते हुए आई 3 साल की भांजी, ‘पागल’ मामा ने गला काट कर हमेशा के लिए करा दिया चुप
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts