Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश की गौशालाओं के गोवंशों को लगेगी अब चिप, प्रदेश के पशुपालन विभाग के मंत्री लखन पटेल की पहल

देश की गौशालाओं के गोवंशों को लगेगी अब चिप, प्रदेश के पशुपालन विभाग के मंत्री लखन पटेल की पहल

जबलपुर। प्रदेश की गौशालाओं में गोवंश की मॉनीटरिंग के लिए अब चिप लगाई जाएगी। इस चिप के माध्यम से ही रोजाना गौशालाओं में रखी गई गायों की हाजरी लगेगी और इसके मुताबिक ही गौशालाओं को प्रति गोवंश के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली राशि स्वीकृत की जाएगी। यह पहल प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल ने की है। 

जबलपुर प्रवास पर आए मंत्री पटेल ने बताया कि चिप का ट्रायल पूरा हो चुका है। संभवत: दिवाली के बाद प्रदेश की सभी गौशालाओं में रखे गए गोवंश में यह चिप लगा दी जाएगी। 

एक दिन में एक ही बार होगी स्केनिंग

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि गोवंश में लगी चिप को सिर्फ एक बार ही स्केनिंग किया जा सकेगा। यदि कोई बार-बार स्केन करेगा भी तो उसकी संख्या एक बार से ज्यादा दर्ज नहीं होगी। 

प्रदेश में 2900 गौशालाएं

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 2992 गौशालाएं हैं, जिनमें से 92 गौशालाएं क्रियाशील नहीं है। 2900 गौशालाओं में 4 लाख 34 हजार गोवंश हैं। इन सभी की देखरेख की तैयारी अब डिजिटल तौर पर होगी, जिससे शासन द्वारा स्वीकृत गौशालाओं की राशि में गड़बड़झाले की संभावना खत्म हो जाएगी।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts