Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से एक और बच्ची की मौत, सरकार ने दो और सिरप किए बैन; MP में अब तक 19 की मौत

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से एक और बच्ची की मौत, सरकार ने दो और सिरप किए बैन; MP में अब तक 19 की मौत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से एक और बच्ची की जान चली गई। जुन्नारदेव की रहने वाली जेयूशा का नागपुर के जीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया गया कि जेयूशा का प्राथमिक उपचार भी आरोपी प्रवीण सोनी ने ही किया था। अब तक सिर्फ छिंदवाड़ा में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि पांढुर्ना और बैतूल को मिलाकर राज्य में कुल 19 बच्चों की जान जा चुकी है।

    स्वास्थ्य मंत्री का बयान- दो और कफ सिरप बैन

    राज्य के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जांच में मानकों पर खरे न उतरने वाले दो और कफ सिरप को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे पहले कोल्ड्रिफ नामक सिरप को बैन किया गया था। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामलों को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया निर्देश

    शुक्ल ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 4 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं दिया जाना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अब हर कफ सिरप के लेबल पर यह स्पष्ट लिखा जाए कि यह ‘चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है।’ इस मुद्दे पर सरकार ने बाल रोग विशेषज्ञों के संगठनों से भी चर्चा की है।

    सिरप की सप्लाई पर सवाल

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिस सिरप के सेवन से बच्चों की मौत हुई, उसकी आपूर्ति सरकारी स्तर पर नहीं थी। फिर भी सरकार यह जांच कर रही है कि यह सिरप बाजार में कैसे पहुंचा और इसकी बिक्री कैसे हो रही थी। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts