PlayBreaking News

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 :सीएम डॉ. मोहन यादव ने बोले- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी, जवाबदेह शासन व्यवस्था से ही मिलेगा सुशासन

Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बोले- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी, जवाबदेह शासन व्यवस्था से ही मिलेगा सुशासन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लोक सेवकों से कहा कि वे जनता की भलाई और समग्र विकास के लिए प्राण-प्रण से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और हमें यह विश्वास हर हाल में बनाए रखना है।

    सरकार सबके साथ और सबके लिए खड़ी है

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित की है। उन्होंने लोक सेवकों से अपेक्षा की कि वे अपनी प्रतिभा, लगन, क्षमता और समर्पण से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा- शासन का अंतिम उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की किरण पहुंचाना है। सरकार सबके साथ और सबके लिए खड़ी है। यही सुशासन का सबसे बड़ा उद्देश्य है।

    Twitter Post

    जनता की भलाई सर्वोपरि

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भलाई सर्वोपरि है। यदि आवश्यक हो तो व्यवस्थाओं में सुधार करें। कलेक्टर्स अपने कार्य और नवाचार से अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं। ऐसे जनहितैषी कार्य करें, जो आने वाले समय में जिले की जनता को याद रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यकाल का एक-एक क्षण जनकल्याण को समर्पित करें और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

    मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि जिलों के अधिकारी स्थानीय जनता, मीडिया और जनप्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद बनाए रखें और हर ज्वलंत विषय पर तथ्यों के साथ अपनी बात रखें।

    शासन व्यवस्था को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाने पर मंथन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में इस बात पर मंथन किया जाएगा कि शासन व्यवस्था को कैसे अधिक सहज, सरल, पारदर्शी और विकेंद्रीकृत बनाया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ तेजी से जनता तक पहुंच सके। उन्होंने कहा- हम सब देश और समाज के विकास का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। अगर परमात्मा ने हमें समाज के लिए काम करने का अवसर दिया है, तो हमें एक विनम्र विद्यार्थी की तरह सीखते रहना चाहिए और अपनी दक्षता से समाज को अधिकतम लाभ देना चाहिए।

    किसानों को मिलेगा सोयाबीन का उचित दाम

    कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के हितों पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन फसल का उचित दाम मिलेगा। भावांतर योजना में किसानों का पंजीयन 17 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा। फसल बिक्री के 15 दिन के भीतर भावांतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

    Twitter Post

    कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी

    इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) संजय कुमार शुक्ला, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर्स, सीईओ जिला पंचायत, और राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts