Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss Kannada 12 :एक साथ सारे कंटेस्टेंट्स हुए बाहर, 10 दिनों में हुआ खत्म सीजन, सेट किया सील; क्या है वजह?

एक साथ सारे कंटेस्टेंट्स हुए बाहर, 10 दिनों में हुआ खत्म सीजन, सेट किया सील; क्या है वजह?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। कर्नाटक में कन्नड़ के सबसे लोकप्रिय एक्टर किच्चा सुदीप होस्ट रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ के 12वें सीजन को प्रीमियर के महज 10 दिन बाद ही बंद कर दिया गया है। यह बड़ी कार्रवाई पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है। 

    KSPCB ने किया स्टूडियो सील

    दरअसल, शो का 12 सीजन 28 सितंबर को शुरू हुआ था। इस शो का सेट बिदादी स्थित जॉलीवुड स्टूडियो एंड एडवेंचर्स में लगा था। जिसे कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (KSPCB) ने 6 अक्टूबर को सील कर दिया है। इसके साथ ही, शो में मौजूद सभी 16 कंटेस्टेंट्स को भी बाहर निकाल दिया गया है।

    Uploaded media

    पर्यावरण अधिनियमों का हुआ उल्लंघन 

    शो के सेट पर चल रही गतिविधियों की जांच में सामने आया था कि स्टूडियो जल और वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियमों का उल्लंघन कर रहा है। जांच अधिकारियों ने पाया कि स्टूडियो में बिना आवश्यक अनुमति के दो बड़े डीजल जनरेटर चल रहे थे, जिनसे भारी प्रदूषण हो रहा था। इसके अलावा, सेट पर डिस्पोजल कप और प्लेट्स का बड़ा कचरा मिला है। जिससे काफी गंदगी जमा हो चुकी थी और सीवेज मैनेजमेंट पर भी अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की।

    Twitter Post

    बिना अनुमति चल रहा था स्टूडियो

    KSPCB ने 6 अक्टूबर को स्टूडियो को नोटिस जारी किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया कि परिसर में बड़े पैमाने पर मनोरंजन और स्टूडियो चलाया जा रहा था। जबकि इसके लिए आवश्यक स्थापना की अनुमति और संचालन की सहमति नहीं ली गई है। नियमों का पालन न करने पर स्टूडियो को तत्काल बंद करने की चेतावनी दी गई थी। समय सीमा बीत जाने के बाद बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से सभी गतिविधियां बंद करने के आदेश दिए और स्टूडियो को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद कस्तूरी कर्नाटक जनपारा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने सेट के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

    किच्चा सुदीप करते हैं होस्ट

    यह शो पॉपुलर कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं। 19 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ यह शो कलर्स कन्नड़ चैनल और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाता था। तीन एविक्शन के बाद जब यह कार्रवाई हुई, तब शो में 16 कंटेस्टेंट्स मौजूद थे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts