Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में बढ़ रही गौ हत्या और तस्करी की घटनाएं, बजरंग दल करेगी 27 थानों का घेराव, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी

भोपाल में बढ़ रही गौ हत्या और तस्करी की घटनाएं, बजरंग दल करेगी 27 थानों का घेराव, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में गौ हत्या, तस्करी और गौ मांस की बरामदगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आज (मंगलवार) को बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसलिए संगठनों ने राजधानी के 27 थानों का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 4 बजे सौंपने की घोषणा की है।

    प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    बजरंग दल का कहना है कि गौ हत्या और गौमांस तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। संगठन का आरोप है कि भोपाल में संगठित गिरोह सक्रिय हैं जो लंबे समय से अवैध रूप से गौ मांस व्यापार में लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजधानी के 27 थानों का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान इन बढ़ती घटनाओं की ओर खींचना है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करना है। ताकि भविष्य में गौ हत्या और तस्करी की घटनाओं को रोका जा सके।

    किन-किन थानों का होगा घेराव?

    बजरंग दल द्वारा जिन थानों को घेराव स्थल के रूप में चुना गया है जैसे- औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, गौहरगंज, मिसरोद, कटारा, बागसेवनिया, पिपलानी, अयोध्या नगर, बिलखिरिया, सुखी सेवनिया, ईंटखेड़ी, निशांतपुरा, ऐशबाग, गांधी नगर, परवलिया, खजुरी सड़क, बैरागढ़, रातीबड़, कोलार, हबीबगंज, गुनगा, बैरसिया और नजीराबाद।

    शनिवार को किया था गौ तस्कर गिरफ्तार

    सोमवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार को भी रोका था। कार से गाय की मुंडी, खाल और एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद हुआ। चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, शनिवार तड़के गणेश मंदिर के पास एक इनोवा कार से लगभग 5 क्विंटल संदिग्ध मांस बरामद हुआ था। आरोपी नंद किशोर कुशवाहा को गिरफ्तार कर मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया ।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts