Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जघन्य हत्या: पुलिस हाउसिंग सोसायटी के खाली प्लॉट में मिले महिला के कटे हुए अंग

पुलिस ने मानव अंग पीएम के लिए भेजे, मृतक के अन्य अंगों की तलाश में जुटी पुलिस
जघन्य हत्या: पुलिस हाउसिंग सोसायटी के खाली प्लॉट में मिले महिला के कटे हुए अंग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     भोपाल । कोलार थाना क्षेत्र में मंगलवार को जघन्य हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हत्यारे ने एक महिला की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े कर पुलिस हाउसिंग सोसायटी के एक खाली पड़े प्लॉट में ठिकाने लगा दिए। कॉलोनी के बच्चों ने खेलते वक्त प्लॉट में भरे बारिश के पानी में मानव अंग देखकर अपने परिजन को बताया था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर एक पैर, जांघ व हड्डी के साथ कुछ अंग बरामद किए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। कोलार थाना क्षेत्र के डी-मार्ट के सामने स्थित पुलिस हाउसिंग सोसायटी, साउथ एक्सटेंशन में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कॉलोनी के कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने कॉलोनी के एक खाली पड़े प्लॉट में भरे बारिश के पानी में पैर और जांघ देखे ।

    प्लॉट में तीन फीट भरा पानी

    सूचना मिलने के बाद डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल, एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह, एसीपी अंजली रघुवंशी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब 5 हजार वर्गफीट के खाली प्लॉट के चारों ओर तीन से चार फीट ऊंची बाउड्रीवॉल बनी है, इस कारण प्लॉट में बारिश का पानी तीन फीट तक भर गया। पुलिस ने मोटर की मदद से प्लॉट का पानी खाली कराया गया। इस दौरान वहां से एक प्लास्टिक की थैली में महिला के कपड़े और मांस टुकड़े व हड्डी मिली है।

    अन्य अंगों की तलाश

    एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह का कहना है कि संभवत: घटना स्थल से मिले अंग किसी महिला के हैं, क्योंकि वहां से महिला के कपड़े भी मिले हैं। पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो पाएगा कि मानव अंग महिला के हैं अथवा पुरुष के हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में अन्य अंगों जैसे हाथ, सिर, धड़ और पैर की तलाश कर रही है।

    vikrant gupta
    By vikrant gupta

    Latest Posts