PlayBreaking News

सोनम वांगचुक से पत्नी ने जोधपुर सेंट्रल जेल में की मुलाकात, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, सुप्रीम कोर्ट में 14 अक्टूबर को सुनवाई

Follow on Google News
सोनम वांगचुक से पत्नी ने जोधपुर सेंट्रल जेल में की मुलाकात, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, सुप्रीम कोर्ट में 14 अक्टूबर को सुनवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जोधपुर सेंट्रल जेल में कैद एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से 11 दिन बाद उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद गीतांजलि ने सोशल मीडिया पर वांगचुक के हौसले और उनकी मानसिक स्थिति की जानकारी साझा भी की है। 

    युवाओं को भड़काने का आरोप

    दरअसल, लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा और जलवायु संरक्षण की मांग कर रहे जाने-माने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिए था। प्रशासन का आरोप है कि वांगचुक ने युवाओं को भड़काया और विवादित बयान दिए है। जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। उनकी गिरफ्तारी को कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अलोकतांत्रिक बताया है। अब उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने मंगलवार रात उनसे मुलाकात की है। 

    एक्स पर दी मुलाकात की जानकारी 

    मुलाकात के बाद गीतांजलि ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वांगचुक से मुलाकात हुई है। डिटेंशन ऑर्डर हासिल किया, जिसे हम कानूनी रूप से चुनौती देंगे। इस दस्तावेज में वांगचुक पर लगाए गए सभी आरोपों और एनएसए लगाने के कारणों का विवरण है। वहीं, उन्होंने आगे लिखा कि वांगचुक का साहस निडर है। उनकी प्रतिबद्धता दृढ़ है। उनका धैर्य बरकरार है। वह सभी के समर्थन और एकजुटता के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं। 

    Twitter Post

    14 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    सोनम वांगचुक को 24 सितंबर को NSA के तहत हिरासत में लिया गया था। वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर गीतांजलि अंगमो ने 2 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को निर्धारित है। कोर्ट ने 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को नोटिस जारी कर हिरासत आदेश की प्रति पत्नी को देने और वांगचुक को उचित मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया था।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts