Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने, बोले- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर खिलाड़ी उतरेंगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 विश्व कप में खेलने पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी : आगरकर
वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने, बोले- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर खिलाड़ी उतरेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वन-डे सीरिज खेलेगी। इस सीरिज में टीम इंडिया अपने वन-डे के नए कप्तान शुभमन गिल के साथ मैदान में उतरने जा रही है। कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

    2027 विश्व कप खेलने पर कही ये बात

    बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने बताया कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की जानकारी काफी पहले दे दी गई थी। वहीं आगरकर से रोहित, विराट के वन-डे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में आगरकर ने कहा कि फिलहाल दोनों अपने खेल पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं और खेल रहे हैं। हम उन्हें उसी हिसाब से देख रहे हैं। 2027 वर्ल्ड कप पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा। 

    सीएट अवॉर्ड्स के मंच पर बोले रोहित

    मंगलवार को मुंबई में सीएट क्रिकेटिंग रेटिंग अवॉर्ड शो रखा गया था। जिसमें रोहित शर्मा ने कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहला रिएक्शन दिया है। एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रोहित बोले कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना बेहद पसंद है। वहां के लोग क्रिकेट को समझते हैं और इसे सम्मान देना जानते हैं। वहां खेलना हमेशा एक अलग तरह का अनुभव देता है। हालांकि कप्तानी के फैसले पर सीधे तौर पर वे कुछ नहीं बोले। इससे पता लगता है कि वे वन-डे की कप्तानी जाने से ज्यादा नाराज नहीं है। 

    19 अक्टूबर से पहला वन-डे

    भारतीय टीम और कंगारुओं के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वन-डे सीरिज की शुरुआत होगी। यह मैच पर्थ स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। इस दौरे पर रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के करियर का यह अंतिम मैच हो सकता है। रोहित ने कंगारुओं के विरुद्ध कुल 9 शतक और 8 हाफ सेंचुरी लगाई है। 

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts