Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संविधान दिवस उत्सव: मप्र विधानसभा में बनी संविधान गैलरी का सीएम करेंगे उद्घाटन, नजर आएगा मप्र का योगदान

मप्र विधानसभा में 26 नवंबर को 77वां संविधान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में संविधान गैलरी और विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा।
संविधान दिवस उत्सव: मप्र विधानसभा में बनी संविधान गैलरी का सीएम करेंगे उद्घाटन, नजर आएगा मप्र का योगदान

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर 2026 को 77 वां 'संविधान दिवस' मनाया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। 

'संविधान गैलरी' और प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

'संविधान दिवस उत्सव-2026' के आरंभ में प्रात: 11 बजे माननीय अतिथियों द्वारा गेट नंबर पांच के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात विधान परिषद में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन एवं अवलोकन किया जाएगा। इस गैलरी में संविधान सभा का समूह चित्र सहित संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को रेखांकित करने के लिए चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भारत के संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अंकित 'अशोक स्तंभ' का चित्रांकन करने वाले चित्रकार स्व. दीनानाथ भार्गव के सुपुत्र का अभिनंदन किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: Constitution Day: बदला भारत, बदले कानून, जानिए वो बड़े बदलाव, जो हर नागरिक को होना चाहिए पता

'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन

मुख्य समारोह दोपहर 12 बजे समिति कक्ष क्रमांक-1 में प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया जाएगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशेष अतिथि संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन किया जाएगा।

डॉ. अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है संविधान दिवस

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने की गरिमामय परंपरा आरंभ की गई थी। इसी कड़ी में नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विधानसभा में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: 26 से 30 नवंबर तक BJP का संविधान जागरूकता अभियान, Gen Z और छात्रों पर खास फोकस

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts