Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रूस की दिसंबर तक अंतरिक्ष में परमाणु हथियार ले जाने वाला सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी, मेदवेदेव ने दी परमाणु हमले की चेतावनी

जर्मन खुफिया एजेंसियों के आकलन के मुताबिक, रूस साल के अंत तक 'स्पुतनिक-S' उपग्रह लॉन्च कर सकता है। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि देश के अस्तित्व पर खतरा होने की स्थिति में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रूस की दिसंबर तक अंतरिक्ष में परमाणु हथियार ले जाने वाला सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी, मेदवेदेव ने दी परमाणु हमले की चेतावनी
फाइल फोटो: रूसी रॉकेट सोयुज लॉन्च होता हुआ।

मॉस्को। यूक्रेन से चल रहे युद्ध और यूरोप से तनाव के बीच खबरें हैं कि रूस इस साल दिसंबर तक अंतरिक्ष में ऐसा उपग्रह भेजने की योजना बना रहा है। यह सैटेलाइट परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हो सकता है। इस बीच मॉस्को ने परमाणु हथियारों को अपने सबसे प्रभावी रक्षा विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने के संकेत भी दिए हैं। है। ये खुलासे अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी की पिछले महीने आई रिपोर्ट के बाद सामने आए हैं। उस आकलन में कहा गया था कि रूस एक ऐसे उपग्रह को विकसित कर रहा है, जिसे परमाणु हथियार ले जाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। 

बता दें कि चीन भी रीयूजेबल अंतरिक्षयान तैनात कर रहा है जो काफी कम समय में कहीं भी हमला कर सकेंगे क्योंकि इन्हें अंतरिक्ष से सीधे टारगेट पर उतरना होगा। 

यह भी पढ़ें: APEC Summit: एक मंच पर 3 बड़ी ताकतें, ट्रंप-पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर

जर्मन खुफिया एजेंसी का आकलन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के प्रसारकों NDR और WDR तथा समाचार पत्र 'जुडड्यूश साइटुंग' की संयुक्त जांच में जर्मन खुफिया एजेंसियों के आकलन का हवाला दिया गया है। इसके अनुसार रूस इस साल के अंत से पहले 'स्पुतनिक-S' (Sputnik-S) नाम का उपग्रह लॉन्च कर सकता है। जांच में दावा किया गया है कि यह सैटेलाइट पूरी तरह तैयार है और कई वर्षों से मॉस्को क्षेत्र में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, 'द कीव इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के अनुसार, बर्लिन स्थित रूसी दूतावास ने इन दावों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया है।

देश के अस्तित्व पर संकट आया तो परमाणु विकल्प अपना सकता है रूस

सैटेलाइट लॉन्च की कथित योजना के बीच मॉस्को ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए कहा है कि किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश के अस्तित्व पर संकट आने की स्थिति में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब चीन में अमेरिका, रूस और चीन में न्यूक्लियर हथियारों को कम करने को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है।

मेदवेदेव ने ICJ की 1996 की राय का किया जिक्र

दिमित्री मेदवेदेव ने 'मॉस्को जर्नल ऑफ इंटरनेशनल लॉ' में प्रकाशित अपने लेख में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की है। इस लेख का शीर्षक 'स्टेट सॉवरेन्टी एंड न्यूक्लियर वेपन्स: इंटरनेशनल लीगल आस्पेक्ट्स ऑफ इंश्योरिंग नेशनल सिक्योरिटी' है। इसमें उन्होंने तर्क दिया कि अंतरराष्ट्रीय कानूनी संस्थाएं किसी भी देश के अस्तित्व के अधिकार को उसके बुनियादी अधिकारों में शामिल मानती हैं। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने मेदवेदेव के इस लेख में दिए गए विचारों की रिपोर्ट प्रकाशित की।

अस्तित्व को संकट होने पर यह है विकल्प

मेदवेदेव ने अपने तर्क के समर्थन में परमाणु हथियारों की धमकी और उनके इस्तेमाल की वैधता पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) की 1996 की सलाहकारी राय का उल्लेख किया। इस राय में अदालत ने कहा था कि प्रत्येक देश के अस्तित्व के मौलिक अधिकार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही आत्मरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के उसके अधिकार को भी मान्यता दी जानी चाहिए। अदालत ने यह भी कहा था कि आत्मरक्षा की ऐसी असाधारण परिस्थिति में, जहां किसी देश का अस्तित्व ही खतरे में हो, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को निश्चित रूप से वैध या अवैध घोषित करना संभव नहीं है।

परमाणु और गैर-परमाणु दोनों देशों से हो सकता है अस्तित्व को खतरा

मेदवेदेव के मुताबिक, ICJ की 1996 की राय में ऐसी स्थिति की संभावना को भी ध्यान में रखा गया था, जिसमें परमाणु हथियार रखने वाले किसी देश के अस्तित्व पर संकट आ सकता है। उनके अनुसार, ऐसा खतरा किसी दूसरे परमाणु शक्ति संपन्न देश से भी पैदा हो सकता है और किसी ऐसे देश से भी जिसके पास परमाणु हथियार मौजूद नहीं हैं। इस तरह मेदवेदेव ने अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए देश की संप्रभुता और अस्तित्व की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के विकल्प को उचित ठहराने की कोशिश की है।

चीन भी अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की रेस में

अमेरिकी खुफिया विभाग की ओर से जारी एक तस्वीर ने चीन के गुप्त स्पेसप्लेन शेनलोंग (Shenlong) को लेकर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। तस्वीर में शेनलोंग के पेलोड बे के दरवाजे खुले दिखाई दे रहे हैं। इसके सामने आने के बाद इस दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले अंतरिक्ष यान के संभावित सैन्य उपयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके संभावित इस्तेमाल में अंतरिक्ष की कक्षा से तेजी से हमला करने की क्षमता के अलावा आपातकालीन सहायता और हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट जैसे विकल्प भी शामिल हैं। दिखने में चीन का यह स्पेसप्लेन अमेरिकी सेना के बोइंग निर्मित X-37B जैसा है। X-37B एक ऐसा मानवरहित अंतरिक्ष यान है, जिसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts