Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सर्विस रायफल से गोली मार की सिपाही ने आत्महत्या-शव को भेजा जिला अस्पताल

Follow on Google News
सर्विस रायफल से गोली मार की सिपाही ने आत्महत्या-शव को भेजा जिला अस्पताल

आज तडक़े द्वारकापुरी थाने के एक सिपाही ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों का भी अनुमान हैं कि 8 दिन पहले सिपाही कि पत्नी घर छोड़ चली गई थी वह भी एक कारण हो सकता हैं। लेकिन अभी किसी प्रकार से कोई भी अधिकारी इस बारे में अधिकर्त जानकारी नहीं दे रहे हैं। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। उसने बताया कि अनुराग ड्यूटी के दौरान आ रहे फोन कॉल्स रिसीव नहीं कर रहा था। शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। अनुराग की डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी। पत्नी रानू धार के माड़व की रहने वाली है। 7 दिन से मायके में ही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मृतक का नाम अनुराग भाबोर (32) निवासी मूसाखेड़ी है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार अनुराग करीब ढाई महीने पहले ही सराफा थाने से द्वाकापुरी थाने पर आया था। कल उसकी ड्यूटी रात 10 बजे से आज सुबह 8 बजे तक थाने के एक अन्य सिपाही मोहित के साथ थी। दोनों दिग्विजय मल्टी में बनी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। तडक़े करीब 5 बजे अनुराग ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर मोहित जब चौकी में पहुंचा तो खून से लथपथ अनुराग निढाल पड़ा था। मोहित ने अनुराग की खुदकुशी की खबर तत्काल थाने पर और कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पंचनामा बनाने के बाद शव को मिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मोहित ने बताया अनुराग ड्यूटी के दौरान लगातार आ रहे फोन कॉल को भी रिसीव भी नहीं कर रहा था। उसकी शादी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार सरदारपुर, धार का रहने वाला अनुराग परिवार में तीन भाईयों मे मंझला था। परिवार में बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। अनुराग मंझला था। पिता वेटरिनरी डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं। अनुराग की बुआ के बेटे राजेंद्र ने बताया कि उसे पुलिस विभाग में 10 साल हो गए थे। संभवत: पारिवारिक कारणों के चलते उसने जान दी हो। इस बिंदू को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts