Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रेयस अय्यर के फिटनेस पर बड़ा अपडेट!न्यूजीलैंड दौरे के लिए 'फिटनेस' क्लीयरेंस मिला, BCCI के सेंटर से डिस्चार्ज

श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच में हिस्सा ले सकते हैं। यह मैच बड़ौदा में 11 जनवरी को खेला जाना है। उसके बाद 14 को राजकोट और 18 को इंदौर में वनडे मैच खेले जाएंगे।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 'फिटनेस' क्लीयरेंस मिला, BCCI के सेंटर से डिस्चार्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार टॉप ऑर्डर बैटर श्रेयर अय्यर की फिटनेस पर बड़ी अपडेट सामने आया है। बुधवार को वे न्यूजीलैंड दौरे के खिलाफ वन-डे श्रृंख्ला के लिए पूरी तरह फिट घोषित हो गए हैं। जो टीम के लिए पॉजिटिव सिग्नल है। लंबे समय से अपनी इंजरी से जूझ रहे अय्यर का बुधवार को रिहैब खत्म हुआ, उन्हें BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से छुट्टी भी मिल गई है।

    VVS लक्ष्मण ने ईमेल कर दिया अपडेट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर को ईमेल कर जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर का रिहैब पूरा हो चुका है और उन्हें मेडिकल टीम की ओर से रिलीज कर दिया गया है। 31 साल के श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है हालांकि इससे पहले उन्हें पहले अपनी मैच फिटनेस साबित करनी थी। जिसे अय्यर ने साबित भी कर दिया है।

    हिमाचल के खिलाफ 82 रनों की तेजतर्रार पारी

    अय्यर ने एक दिन पहले विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली। बता दें अय्यर मुंबई की कप्तानी भी कर रहे हैं। इससे पहले अय्यर को 3 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम के लिए सिलेक्ट किया गया था। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने के आखिरी हफ्ते से रेगुलर जिम और फिटनेस रूटीन शुरू किया था, जिसमें उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य पाई गई थीं। विजय हजारे ट्रॉफी में अय्यर ने मुंबई टीम की कप्तानी भी की थी।

    अब उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेल सकते हैं। यह मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा में होगा। इसके बाद सीरीज के बाकी वनडे 14 जनवरी को राजकोट और 18 जनवरी को इंदौर में खेले जाएंगे।
    हालांकि, अय्यर टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

    ऑस्ट्रेलिया टूर पर स्प्लीन में लगी थी चोट

    श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जांच में सामने आया था कि अय्यर की स्प्लीन में चोट लगी थी। इस गंभीर चोट से उबरने में उन्हें करीब तीन महीने का समय लगा, जिसके बाद अब वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts