PlayBreaking News

महासागर में टेंशन : अमेरिका ने रूसी झंडे लगे समेत दो ऑइल टैंकर सीज किए

अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकरों, 'बेला 1' जिसे बाद में 'मरीनरा' नाम दिया गया और 'सोफिया' को उत्तरी अटलांटिक और कैरिबियन सागर में जब्त किया है। ये अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन और अवैध तेल परिवहन से जुड़े थे।
Follow on Google News
महासागर में टेंशन : अमेरिका ने रूसी झंडे लगे समेत दो ऑइल टैंकर सीज किए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त किया है। इनमें से एक को  दो सप्ताह से अधिक समय तक अटलांटिक महासागर में पीछा करने के बाद जब्त किया गया है। एक्स पर एक पोस्ट में, अमेरिकी यूरोपीय कमांड (EUCOM) ने कहा कि न्याय विभाग और युद्ध विभाग ने प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए बेला 1 (जहाज का नाम) को जब्त करने का अभियान चलाया था।

    Twitter Post

    रूसी सैन्य जहाज थे आसपास

    न्याय विभाग और रक्षा मंत्रालय ने युद्ध विभाग के समन्वय से अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए एम/वी बेला 1 को जब्त करने की घोषणा की। यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड कटर (USCGC) मुनरो द्वारा पीछा किए जाने के बाद, अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा जारी वारंट के तहत उत्तरी अटलांटिक में जहाज को जब्त किया गया। अमेरिका के इस अभियान के दौरान रूसी सैन्य जहाज, जिनमें एक रूसी पनडुब्बी भी शामिल थी आस-पास मौजूद थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि आइसलैंड के पास चल रहे इस अभियान में वे जहाज कितने करीब थे। 

    पहले भी रोकना की कोशिश की थी  

    अमेरिकी तटरक्षक बल ने पिछले महीने पहली बार इस पोत को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन तब जहाज पर चढ़ने से इनकार कर दिया था। तब से यह जहाज रूसी ध्वज के तहत रजिस्टर्ड है। यह तेल टैंकर, जिसे अब मेरिनेरा के नाम से जाना जाता है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के खिलाफ शुरू किए गए दबाव अभियान के बाद से अमेरिकी तटरक्षक बल द्वारा टारगेट किया गया नवीनतम टैंकर है। 

    इराक-वेनेजुएला-चीन तेल सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा

    टैंकर का इराक-वेनेजुएला-चीन के बीच तेल सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा होना माना जा रहा है। अमेरिका पिछले महीनों में वेनेजुएला से तेल निर्यात पर सख्ती बढ़ा रहा है, जिसे वह वैधानिक रूप से प्रतिबंधित मानता है, और अब इसी नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। पश्चिमी एजेंसियों को संदेह है कि कुछ टैंकर वेनेजुएला के बंदरगाहों से शिपमेंट, री-रूटिंग या शिप-टू-शिप ट्रांसफर के जरिए तेल की उत्पत्ति छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। 

    नाकाबंदी जारी है

    अमेरिकी अधिकारियों ने पश्चिमी मीडिया को भी बताया कि अमेरिकी तटरक्षक बल ने लैटिन अमेरिकी जलक्षेत्र में वेनेजुएला से जुड़े एक अन्य टैंकर को भी रोका है। क्योंकि अमेरिका वेनेजुएला से आने वाले प्रतिबंधित जहाजों पर समुद्री नाकाबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts