Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़,सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कमाद नाला इलाके में आतंकवादियों को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आईजी जम्मू और SSP कठुआ खुद ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। दोनों ओर से फायरिंग जारी है और अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन तेज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के कमाद नाला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस को इलाके में आतंकियों की हलचल की सूचना मिली थी, जिसके बाद SOG टीम ने क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, और जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला।

    आतंकवादी की पहचान और अतिरिक्त बल तैनात

    सूत्रों के अनुसार, शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने एक आतंकवादी को देखा, जो संभवतः वही है जिसे सुबह धन्नू पैरोल पर देखा गया था। आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त बल गांव में भेजा गया है।

    IG और SSP ऑपरेशन की निगरानी कर रहे

    तीन आतंकियों को इलाके में घेरने की जानकारी है। आईजी जम्मू भीम सेन टूटी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह साल 2026 की पहली बड़ी आतंकी मुठभेड़ बताई जा रही है। आईजी जम्मू और SSP कठुआ मोहिता शर्मा खुद ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

    दोनों ओर से फायरिंग जारी

    मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबल आतंकियों को चारों ओर से घेरकर इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

    आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई

    हाल ही में बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाना नष्ट किया था। ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। यह ठिकाना शेरी क्षेत्र के सुचलीवरन जंगल में तलाश अभियान के दौरान पकड़ा गया था।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts