PlayBreaking News

झारखंड में हाथी आउट ऑफ कंट्रोल :घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को कूचला, 6 दिन में 16 जिंदगियां मौत के हवाले

वन विभाग की तकनीकी टीम अब हाथी का पता लगाने के लिए रात को थर्मल सेंसर ड्रोन उड़ाएगी। बुधवार शाम को तकनीकी टीम पहुंच गई है।
Follow on Google News
घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को कूचला, 6 दिन में 16 जिंदगियां मौत के हवाले
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के चाईबासा में जंगली हाथी का आतंक लगातार रोद्र रूप ले रहा है। मंगलवार रात एक जंगली हाथी ने घर में सो रहे 6 लोगों को कुचलकर मार डाला। जिससे इलाके में दहशत बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि यह वही हाथी है, जिसने पिछले 6 दिनों में अब तक 16 लोगों की जान ले ली है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हाथी को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।

    वन विभाग ने वनतारा से मांगी मदद

    अनियंत्रित हालात को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने अनंत अंबानी के वन्यजीव संरक्षण संगठन ‘वनतारा’ से मदद मांगी है, ताकि हाथी को सुरक्षित तरीके से काबू में किया जा सके। इस बीच हाथियों की लगातार आवाजाही के चलते दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में सुरक्षा के मद्देनज़र छह जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन और वन विभाग मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    हमेशा के लिए बुझ गई परिवार की बत्तियां

    झारखंड के चाईबासा में हाथी के हमले में मारे गए सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे। यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात नोवामुंडी प्रखंड की जेटिया पंचायत के भरबरिया गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, तभी अचानक जंगली हाथी ने घर पर हमला कर दिया। इस हमले में सनातन मेराल, उनकी पत्नी जोंकों कुई, उनके दो बच्चे और परिवार के दो अन्य सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान एक बच्चा किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि घर में मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    डीएफओ- हाथी तेजी से बदल रहे अपनी लोकेशन

    चाईबासा के डीएफओ आदित्य नारायण ने बताया कि हाथी बहुत तेजी से अपनी लोकेशन बदल रहा है, जिससे उसे ट्रैक करना वन विभाग की टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि हाथी को काबू में करने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है, जो उसे ट्रेंकुलाइज करने में मदद करेगी।

    इसके साथ ही अनंत अंबानी के वन्यजीव संरक्षण संगठन ‘वनतारा’ की टीम को भी बुलाया गया है। उनके पहुंचने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts