Garima Vishwakarma
14 Jan 2026
सप्ताह के सभी दिनों में गुरुवार को बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं और वे ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान सुख और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। इस दिन भक्ति, दान और उपासना करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन बाल धोना या कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि इस दिन बाल धोने से व्यक्ति की पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है। क्योंकि गुरुवार बृहस्पति देव को समर्पित है, बाल धोना या काटना कुंडली में गुरु के स्थान को कमजोर कर सकता है।