Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, कन्हैया कुमार और उदित राज समेत 10 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, कन्हैया कुमार और उदित राज समेत 10 उम्मीदवारों का किया ऐलान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार शाम को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें दिल्ली से 3, पंजाब से 6 और यूपी से 1 नाम शामिल है।

पार्टी ने इनको दिया टिकट

वहीं पार्टी ने दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालांधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा, पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह को टिकट दिया है।

मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार

कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वह बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जेपी अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे। वह भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

एमपी के प्रदेश प्रभारी रहे हैं अग्रवाल

पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल का एमपी से भी रिश्ता रहा है। वे मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी भी रहे हैं। कमलनाथ के कार्यकाल के दौरान वे एमपी के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही कमलनाथ के साथ उनकी पटरी न बैठने पर उनके स्थान पर रणदीप सुरजेवाला को पार्टी ने नया प्रभारी नियुक्त कर दिया था। जेपी अग्रवाल चार बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1779533202857885833

कल की थी 16 उम्मीदवारों की सूची जारी

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

सपा ने फिर बदले उम्मीदवार

सपा ने बदायूं और सुल्तानपुर में अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। बदायूं में तीसरी बार टिकट बदलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, सुल्तानपुर से भीम निषाद का पत्ता काटकर वहां रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने पहले बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उतारा था। इसके बाद शिवपाल यादव को टिकट दिया। रामभुआल निषाद ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव रुद्रपुर विधानसभा सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे। अब उन्हें सुल्तानपुर में भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ उतारा गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1779535320603914520
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts