Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खास मुलाकात :मंत्री गडकरी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं प्रियंका गांधी, वायनाड को लेकर यह कह दिया...!

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि इस दौरान कौन से खास मुद्दों पर बात हुई और गडकरी ने क्या जवाब दिया।
मंत्री गडकरी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं प्रियंका गांधी, वायनाड को लेकर यह कह दिया...!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उनसे अपने निर्वाचन क्षेत्र में लंबित सड़क कार्यों में तेजी लाने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। प्रियंका ने कहा कि इसमें थामरस्सेरी दर्रे पर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क का समाधान करने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्य भी शामिल हैं।

    Twitter Post

    गडकरी ने मेरी चिंताओं को ध्यान से सुना 

    प्रियंका ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने उनकी चिंताओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान जानकारी मांगी। अपने पोस्ट में उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके द्वारा उठाए गए ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल ध्यान दिया जाएगा, जो सीधे तौर पर जन सुरक्षा और दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए गडकरी से मुलाकात की और उनसे लंबित कार्यों को बिना किसी देरी के शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने मेरी चिंताओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

    गडकरी ने कहा था मेरे दरवाजे हमेशा खुले

    एक दिन पहले, प्रियंका ने संसद में गडकरी से मिलने का समय मांगा था और कहा था कि वह जून से ही अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर तलाश रही हैं। कांग्रेस सांसद के अनुरोध पर मंत्री ने कहा था कि उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं और वह उनसे कभी भी मिल सकती हैं। बाद में उसी दिन प्रियंका ने गडकरी के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने मंत्रालय से संबंधित किसी भी काम के लिए किसी भी दल के सांसद या जनप्रतिनिधियों से सहज रूप से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts