Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड में कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल, पार्टी को लेकर दिया बड़ा बयान

Follow on Google News
झारखंड में कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल, पार्टी को लेकर दिया बड़ा बयान
रांची। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को सिंहभूम की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से वो कांग्रेस के अन्य पार्टियों से गठबंधन से नाराज चल रही थीं।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी में स्वागत

रांची में बीजेपी पार्टी ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष प्रदेश भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित ज्वाइनिंग कमिटी के सदस्य विधायक ढुल्लू महतो ने पार्टी का पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर गीता कोड़ा का पार्टी में स्वागत किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप वर्मा एवं पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडेय भी उपस्थित रहे। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1762030986433319171[/embed]

कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

गीता कोड़ा ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है, इसके पीछे का कारण सभी जानते हैं। कांग्रेस ने जिस तरह देश को गर्त में डाला है, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है, लेकिन अपना परिवार साथ लेकर चल रही है। कांग्रेस पार्टी के कोई नीति और कोई सोच नहीं होने का आरोपी लगाया। गीता कोड़ा ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। जनता के बीच रहना। जहां जनता के हित को दरकिनार किया जा रहा है, वैसी पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। अब मैं भाजपा के साथ जनता की सेवा करूंगी।

कांग्रेस केवल सत्ता की भूखी : मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की भूखी पार्टी है। मधु कोड़ा के नेतृत्व में सरकार बनाकर कांग्रेस ने सारा मधु चट कर जाने के बाद गरीब आदिवासी को कोड़ा खाने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आदिवासी हित की चिंता नहीं। केवल राजनीतिक लाभ के लिए वह आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है। ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश को 3276 करोड़ रुपए की सौगात, 33 रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प; 105 नए ROB और RUB बनाए जाएंगे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts