PlayBreaking News

मध्य प्रदेश को 3276 करोड़ रुपए की सौगात, 33 रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प; 105 नए ROB और RUB बनाए जाएंगे

Follow on Google News
मध्य प्रदेश को 3276 करोड़ रुपए की सौगात, 33 रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प; 105 नए ROB और RUB बनाए जाएंगे
भोपाल/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश को 33 रेलवे स्टेशन और 105 ब्रिज की सौगात दी। मध्य प्रदेश में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 3276 करोड़ रुपए की लागत से इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसमें सीहोर, शाजापुर, नागदा, खाचरोद, नीमच, मंदसौर और मक्सी रेलवे स्टेशन शामिल हैं। वहीं, 105 ओवर ब्रिज (ROB) और अंडर ब्रिज (RUB) भी बनाए जाने हैं।

41,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

पीएम मोदी ने 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित किए। इसमें 19000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से 553 रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें छत, प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का स्पेस, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 21,520 करोड़ रुपए की लागत से 24 राज्यों में बनने वाले लगभग 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखी। इनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन और 108 ब्रिज, मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन और 105 ब्रिज, बिहार के 33 रेलवे स्टेशन और 72 ब्रिज शामिल हैं। इस तरह यह पूरी परियोजना 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक की है।

भारत ने छोटे सपने देखना बंद कर दिया - PM

पीएम मोदी ने कहा कि आज की प्रोग्राम नए भारत के नए वर्क कल्चर का प्रतीक है। आज भारत जो भी कर रहा है, वह अप्रत्याशित रफ्तार से कर रहा है। आज के भारत ने छोटे सपने देखना बंद कर दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये नए विकसित भारत का संकल्प है।

इन राज्यों में बनेंगे 1500 ब्रिज

रेलवे ने क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड ओवर ब्रिज (ROB) और अंडरपास (RUB) बनाए हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत में बनने वाले 92 ROB/RUB में से उत्तर प्रदेश में 56, हरियाणा में 17, पंजाब में 13, दिल्ली में 4, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 1 ब्रिज शामिल हैं। लखनऊ मंडल में 43, दिल्ली में 30, फिरोजपुर में 10, अंबाला में 7 और मुरादाबाद में 2 है।

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना

6 अगस्त 2023 को लॉन्च की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान बनाकर सुविधाओं को बढ़ाया जाना है। इन सुविधाओं में वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, रिटेल सुविधाएं शामिल हैं। [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1761950629617074183[/embed] इनके अलावा स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए भी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भारतीय रेलों के जरिए देशभर में रोजाना 2 करोड़ और सालाना 800 करोड़ यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा अरबों रुपए की माल ढुलाई भी रेलवे के जरिए की जाती है। ये भी पढ़ें-इस साल अब तक 1600 करोड़ कारोबार, यह बीते वर्ष से 100 करोड़ रुपए ज्यादा
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts