Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फर्जी आर्म्स लाइसेंस केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 27 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज

जम्मू-कश्मीर से फर्जी लाइसेंस बनवाने का आरोप, अवैध हथियार मामले की जांच में हुआ खुलासा; कई संगीन मामलों में पहले से आरोपी
फर्जी आर्म्स लाइसेंस केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 27 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज
कांग्रेस नेता अनवर कादरी

इंदौर। सदर बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार शाम कांग्रेस नेता अनवर डकैत उर्फ अनवर कादरी को फर्जी आर्म्स लाइसेंस के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से इस प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं सहित 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: छह महीने में 15 हजार से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की हुई नसबंदी व टीकाकरण, आवारा कुत्तों के नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव ने दिया हाईकोर्ट में जवाब

पुलिस ने एसीपी अशोक जादौन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सदर बाजार क्षेत्र से अनवर कादरी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक फरवरी 2025 में सदर बाजार थाना क्षेत्र में हथियार लेकर मारपीट करने के मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस बंदूक का इस्तेमाल किया गया था, उसका लाइसेंस फर्जी था और कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर से तैयार कराया गया था।

ये भी पढ़ें: आत्महत्या से पहले भेजे WhatsApp मैसेज बने अहम सबूत: हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों की जमानत ठुकराई

पुलिस ने बताया कि इससे पहले अनवर कादरी को बाणगंगा थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस दौरान सदर बाजार पुलिस ने इस प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी नहीं ली थी। हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पुलिस ने उसे फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: ‘अंधेरे में किसी ने आरोपी को देखा नहीं, फिर भी हुई सजा’, झूठे केस में 6 साल जेल काटने के बाद हाईकोर्ट ने आरोपी को किया बरी

कई संगीन मामलों का आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनवर कादरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पूर्व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, घर में घुसकर हमला, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर अपराधों के कुल 27 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी समीक्षा कर रही है।

ये भी पढ़ें: युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा! प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो पोल पर चढ़ गया मजनूं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

अनवर कादरी इससे पहले भी कई विवादों में घिर चुका है। जून माह में सामने आए एक वीडियो में दो युवकों ने आरोप लगाया था कि उन्हें कथित तौर पर हिंदू महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने, धर्म परिवर्तन कराने और वेश्यावृत्ति की ओर धकेलने के लिए पैसे दिए गए थे। इस मामले में भी उसका नाम सामने आया था। वहीं, कथित लव जिहाद फंडिंग मामले में उसने पिछले वर्ष आत्मसमर्पण किया था। इन आरोपों से जुड़े मामलों की जांच अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Airtel ने बंद किया अपना सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान, अब ₹349 से होगा रिचार्ज; जानिए नए प्लान में क्या मिलेगा

जानलेवा हमले में हो चुकी है सजा

वर्ष 2011 में अदालत ने अनवर कादरी, उसके भाई और एक अन्य आरोपी को जानलेवा हमले के मामले में एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। यह हमला वर्ष 2009 में आजाद नगर चौराहे के पास एक गवाह पर किया गया था। उस मामले में पुलिस ने कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से पिस्तौल, कट्टा, तलवार और चाकू बरामद किए गए थे।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts