Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

DRI की कार्रवाई-इंदौर में 1.19 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

इंदौर में DRI ने नाइजीरियाई महिला को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके बैग से 1.4 किलो से अधिक एम्फेटामाइन, एमडीएमए गोलियां और हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित अवैध बाजार कीमत 1.19 करोड़ रुपए बताई गई है।
DRI की कार्रवाई-इंदौर में 1.19 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
इंदौर। नाइजीरियाई महिला से बरामद ड्रग्स।

इंदौर। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में एक नाइजीरियाई महिला को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके सामान से 1.4 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जब्त पदार्थों में एम्फेटामाइन, एमडीएमए (एक्स्टेसी) और हाइड्रोपोनिक गांजा शामिल है।

इंदौर से पुणे जा रही थी महिला

डीआरआई को सूचना मिली थी कि इंदौर से बस के जरिए पुणे जाने वाली एक महिला यात्री अपने सामान में मादक और मन:प्रभावी पदार्थ लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने 21 सितंबर 2026 को इंदौर के विजय उद्योग नगर, तीन इमली चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित पर्पल बस ट्रैवल एजेंसी पर विदेशी महिला यात्री को रोका। जांच में उसके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए।

बैग की तलाशी में मिलीं गोलियां

डीआरआई अधिकारियों ने महिला के गहरे नीले रंग के डफेल बैग की विस्तृत तलाशी ली। बैग में कई पॉलीथिन पैकेट मिले, जिनमें सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ और अलग-अलग रंग की गोलियां थीं। सभी पैकेटों की सामग्री को फील्ड ड्रग डिटेक्शन किट से जांचा गया। जांच में पदार्थों के एम्फेटामाइन, एमडीएमए (एक्स्टेसी) और गांजा होने की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें: 1500 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने पकड़े ACP के घर से 10 लाख की चोरी करने वाले, सभी आरोपी राजस्थान के

1.12 किलो एम्फेटामाइन, 296 ग्राम गोलियां जब्त

डीआरआई के अनुसार कार्रवाई में कुल 1120 ग्राम एम्फेटामाइन पाउडर/क्रिस्टलीय रूप में, 296 ग्राम एम्फेटामाइन/एमडीएमए (एक्स्टेसी) गोलियों के रूप में, 10 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थों का अनुमानित अवैध बाजार मूल्य 1.19 करोड़ रुपये बताया गया है। डीआरआई ने नाइजीरियाई महिला को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: लिफ्ट में हादसा! दूसरे फ्लोर से धड़ाम नीचे गिरी, 7 लोग घायल; गेट तोड़कर निकाले गए

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts