Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी, आईसीएआई विशेषज्ञ देंगे विशेष प्रशिक्षण

अब सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी सिर्फ डिग्री लेकर नौकरी तलाशने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें कमाई, निवेश और कारोबार का गणित भी सिखाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई पहल की है, जिसके तहत कॉलेजों में विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी, आईसीएआई विशेषज्ञ देंगे विशेष प्रशिक्षण
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी

जबलपुर। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। ट्रेनिंग में अकाउंटिंग, वित्तीय प्रबंधन, टैक्सेशन, सीए सहित अन्य करियर विकल्पों और स्वरोजगार के रास्तों की जानकारी दी जाएगी।

आईसीएआई विशेषज्ञ देंगे विशेष प्रशिक्षण

स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के विशेषज्ञ विशेष प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ वित्तीय मामलों की व्यावहारिक समझ विकसित करना है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, LG ने महिला सुरक्षा के लिए पिंक फोर्स बनाने के दिए निर्देश

अकाउंटिंग से टैक्सेशन तक की मिलेगी जानकारी

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को अकाउंटिंग की बुनियादी जानकारी से लेकर वित्तीय प्रबंधन और टैक्सेशन की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी यानी सीए के क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं के साथ अन्य व्यावसायिक अवसरों और स्वरोजगार के रास्तों से भी रूबरू कराएंगे।

30 कॉलेजों में आयोजित होगा ट्रेनिंग प्रोग्राम

जानकारी के मुताबिक यह ट्रेनिंग प्रोग्राम जबलपुर, भोपाल सहित अन्य जिलों के 30 कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि अभी ट्रेनिंग प्रोग्राम की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन कॉलेजों के प्राचार्यों से इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या मांगी गई है।

Breaking News

हर कॉलेज में नियुक्त होगा नोडल अधिकारी

ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक कॉलेज में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा, जो आईसीएआई विशेषज्ञों से समन्वय करेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कॉलोनी में पार्क के लिए आरक्षित जमीन का मामला, हाईकोर्ट ने कहा- डेवलपर को न मुआवजा मिलेगा, न मालिकाना हक

पढ़ाई के साथ वित्तीय समझ भी होगी विकसित

विशेषज्ञ विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं के साथ अन्य व्यावसायिक अवसरों और स्वरोजगार के रास्तों की जानकारी देंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ वित्तीय मामलों की व्यावहारिक समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय अति. संचालक, उच्च शिक्षा विभाग

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts