Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बलरामपुर में डीजे की तेज आवाज से बिगड़ी छात्रा की तबियत! मौत, गणेश विसर्जन के दौरान हुई घटना

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान दूसरी कक्षा की सात वर्षीय छात्रा के बेहोश होने और मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने तेज डीजे की आवाज को बच्ची की मौत से जोड़कर दावा किया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
बलरामपुर में डीजे की तेज आवाज से बिगड़ी छात्रा की तबियत! मौत, गणेश विसर्जन के दौरान हुई घटना
बलरामपुर में डीजे की तेज आवाज से बिगड़ी छात्रा की तबियत! मौत

बलरामपुर। पुलिस के मुताबिक, छात्रा स्कूल के क्लासरूम में अज्ञात कारणों से अचानक बेहोश हो गई थी। शिक्षकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के बाद नगर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है और पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश हुई छात्रा

बलरामपुर नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा क्लासरूम में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान स्कूल के बगल से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि यात्रा में बज रहे डीजे की तेज आवाज के बीच छात्रा अपनी सीट पर गिरकर बेहोश हो गई। शिक्षकों ने तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बिल भरो, नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा...फिर आई ठगी की लिंक, मंडीदीप-गोविंदपुरा के उद्योगों को MPIDC के नाम पर कॉल

तेज डीजे की आवाज को लेकर स्थानीय लोगों का दावा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दावा किया कि गणेश यात्रा में बज रहे डीजे की तेज आवाज के चलते छात्रा की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। लोगों का कहना है कि बेहोश होने के बाद बच्ची दोबारा नहीं उठ सकी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पूरे मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि अभी तक बच्ची की मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और डीजे की आवाज से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

बैठक में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला

घटना के बाद नगर पालिका परिषद सभागार में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। तेज आवाज से हुई इस घटना को देखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि भविष्य में किसी भी त्योहार में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

Breaking News

जिलाधिकारी से मिलकर प्रतिबंध की मांग करेंगे संगठन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को नगर पालिका परिषद के साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान त्योहारों में डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि तेज आवाज के कारण होने वाली ऐसी घटनाओं को देखते हुए इस दिशा में सख्त फैसला जरूरी है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने भी डीजे के इस्तेमाल को लेकर अपनी चिंता जताई।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल दावे का किया खंडन

बलरामपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे का खंडन किया है, जिसमें छात्रा की मौत डीजे की तेज आवाज के कारण होने की बात कही जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, सात वर्षीय छात्रा 21 सितंबर को स्कूल के क्लासरूम में अज्ञात कारणों से बेहोश हुई थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: UN में ट्रंप का ईरान को खुला अल्टीमेटम! बोले- परमाणु बम नहीं लेने देंगे

परिजनों ने अंतिम संस्कार किया

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है और वे किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। घटना की सूचना भी पुलिस को परिजनों की ओर से नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts