Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल के साथ मर्ज किया गया वर्ष 1956 में बना आयुक्त भू- अभिलेख कार्यालय ग्वालियर

अस्तित्व में आया आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, भोपाल में होगा कार्यालय 
प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल के साथ मर्ज किया गया वर्ष 1956 में बना आयुक्त भू- अभिलेख कार्यालय ग्वालियर

पुष्पेन्द्र सिंह 

भोपाल। वर्ष 1956 में बना आयुक्त भू- अभिलेख कार्यालय ग्वालियर को 69 वर्ष बाद प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल के साथ मर्ज कर दिया गया है। इसके स्थान पर सरकार ने अब नया मुख्यालय आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन बनाया है। नए कार्यालय का ऑफिस भोपाल में होगा। जबकि ग्वालियर में आयुक्त की जगह अपर आयुक्त की पोस्टिंग होगी। इस निर्णय से भू-अभिलेख और राजस्व विभाग को लेकर बनी विसंगतियां खत्म हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सबसे पहले भू अभिलेख नाम से ग्वालियर में मुख्यालय बना था। इसके कुछ साल बाद इसमें बंदोबस्त भी जोड़ दिया गया।

जब देखा गया कि बंदोबस्त के नाम पर किसानों के आपस में विवाद के मामले बढ़ रहे हैं तो वर्ष 2001- 02 में बंदोबस्त को बंद कर दिया गया। ग्वालियर में मुख्य तौर पर भू अभिलेखों का संधारण करने के साथ राजस्व ग्रामों का नक्शा तैयार करने आदि का काम होता है। धीरे-धीरे कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों के अनावश्यक पद घटने लगे। इस पर कैबिनेट ने निर्णय लिया कि आयुक्त भू-अभिलेख और प्रमुख राजस्व आयुक्त को मर्ज कर नया भू- संसाधन प्रबंधन कार्यालय बनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 अगस्त को नोटिफिकेशन भी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: फ्लेक्सिबल टाइमिंग और सर्टिफाइड कोर्स ने बदली अध्ययन की परिभाषा, घर बैठे सीख रहे युवा

इसलिए किया गया मर्ज 

यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि विभाग के प्रशासनिक सेटअप में विसंगतियां थीं। मसलन, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक और अधीक्षक भू अभिलेख के लिए अलग भू अभिलेख विभाग था। जबकि नायब तहसीलदार और तहसीलदार राजस्व विभाग के अधीन आते हैं। वहीं डिप्टी कलेक्टर राजस्व विभाग के होते हुए, प्रशासकीय नियंत्रण सामान्य प्रशासन विभाग का है। 5 एकड़ जमीन में बनेगा नया भवन : जानकारी के अनुसार भू- संसाधन प्रबंधन कार्यालय के लिए भोपाल में जिला अदालत के सामने पांच एकड़ जमीन में नया भवन प्रस्तावित है। जमीन खरीद भी ली गई है। इसके लिए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में बिजली की कमी दूर करने के लिए सारणी और चचाई में लगाए जाएंगे दो नए पॉवर प्लांट

आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय का गठन

ग्वालियर का भू-अभिलेख एवं प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय को मर्ज करके आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय का गठन कर दिया गया है। इसका मुख्यालय भोपाल में होगा। बड़े सेटअप के लिए पांच एकड़ जमीन पर नया भवन निर्माण भी प्रस्तावित है।

अनुभा श्रीवास्तव,  प्रमुख राजस्व आयुक्त

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts