Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल — लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात

Follow on Google News
 कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल —  लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर के एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च कॉलेज में गुरुवार को फीस मुद्दे को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान विवाद खड़ा हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदर्शन के बीच एक छात्र के घायल होने का मामला सामने आया है। छात्र ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान उस पर हमला किया गया, जिससे उसका सिर फूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज परिसर में दोपहर के समय एबीवीपी कार्यकर्ता फीस संबंधी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदर्शन के बीच माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे एक छात्र को चोट लग गई, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।

     

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घायल छात्र खुद पर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच कराने की बात कही है, वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन में एबीवीपी से जुड़ा कौशल यादव भी मौजूद था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मांगों को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन और घेराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी, धक्का-मुक्की और एक शिक्षक के साथ विवाद की स्थिति बनी थी। प्रदर्शनकारियों द्वारा बसों पर चढ़कर विरोध जताने से उस समय भी परिसर में तनाव का माहौल बन गया था।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts