Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने जहर पीकर आत्महत्या का किया प्रयास

कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने जहर पीकर आत्महत्या का किया प्रयास
प्रतीकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - कनाडिय़ा की नायब तहसीलदार शिखा सोनी के कार्यालय में पदस्थ डाटा इंट्री ऑपरेटर रवींद्र दुबे को कल कलेक्टर शिवम दुबे द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सस्पैंड करने के बाद कल शाम उन्होंने जहर खा लिया। उन्हें चौइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। राऊ स्थित सिलीकॉन सिटी निवासी दुबे पहले राऊ एसडीएम कार्यालय में पदस्थ थे जहां से भी उन पर भ्रष्टचार के अनेक आरोप लगे थे जिसके बाद उन्हें हटाकर कनाडिय़ा भेज दिया गया था। 

    एसडीएम ओमनारायण बडक़ुल ने बताया कि  दुबे ने फर्जी आदेश जारी कर नामांतरण अमल कराया था। ऐसे कई मामले हैं और उन्हें पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी। कनाडिय़ा की नायब तहसीलदार श्रीमती शिखा सोनी ने दुबे पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा को प्रतिवेदन दिया था। कलेक्टर ने तुरंत सस्पैंड कर दिया। इसके बाद शाम को उन्होंने जहर खा लिया जिन्हें बाद में चौइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। नामांतरण मामले में दुबे को जान से मारने की धमकी की भी बात कही जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। दुबे पहले राऊ एसडीएम कार्यालय में थे लेकिन वहां भी उन पर आरोप लगे थे जिसके बाद उनका तबादला कनाडिय़ा किया गया था। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts