Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा :खदान धंसने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चौकी कुंदवार के पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को घटनाकी जानकारी देते हुए जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई। थाना जियावन, थाना बरगवां और चौकी कुंदवार के पुलिस बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया।
खदान धंसने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिंगरौली।  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सफेद मिट्टी की एक खदान अचानक धंस गई, जिससे उसमें काम कर रहे पांच लोग दब गए। इस हादसे में तीन महिलाएं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    दोनों घायलों का इलाज जारी

    लगातार कड़ी मेहनत के बाद दबे हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह हादसा जियावन थाना क्षेत्र की कुदवार चौकी के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी लोग सफेद मिट्टी, जिसे स्थानीय भाषा में ‘छूही’ कहा जाता है, निकालने के लिए खदान में उतरे थे। इसी दौरान खदान की मिट्टी अचानक धंस गई, जिससे यह भयावह दुर्घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

    मिट्टी के नीचे और भी लोगों के दबने की संभावना

    शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि खदान में फंसे लोग परसोहर और हर्हा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को डर है कि मिट्टी के मलबे के नीचे अभी और लोग दबे हो सकते हैं। इसी वजह से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमला भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच चुका है।

    यहां मशीनों और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और डर का माहौल है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर खदान धंसने की नौबत क्यों आई।

    5 महिलाएं मिट्टी खोदने गई थी

    सिंगरौली जिले के परसोहर गांव में हुए हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया गया कि 5 महिलाएं और बच्चियां खुरपी लेकर गांव की छुई (पोतने वाली मिट्टी) की खदान में मिट्टी खोदने गई थीं। सुबह करीब 11:21 बजे अचानक खदान की मिट्टी भरभराकर धंस गई और सभी लोग उसके नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है हालांकि शासन पूरे मामले की जांच कर रहा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts