ऐसा भी होता है...सड़क और पुल बनवाने के लिए अपनी किडनी बेच रहा रीवा का धनेश

रीवा में सड़क और पुल बनवाने के लिए एक युवक ने अपनी किडनी बेचने का निर्णय लिया है। कई सालों से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया तो धनेश सोनकर ने तय किया कि वह किडनी बेचकर सड़क बनवाएगा।  
सड़क और पुल बनवाने के लिए अपनी किडनी बेच रहा रीवा का धनेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रीवा। जिले के ग्राम पंचायत गढ़ा 138 में सड़क और पुल निर्माण को लेकर लापरवाही अब बड़े विरोध का रूप ले चुकी है। गांव निवासी धनेश सोनकर कलेक्टरेट गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। धनेश एक बैनर के माध्यम से वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क-पुल परियोजना की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। जिस पर लिखा है, 'किडनी बेचना है, ताकि सड़क-पुल बनवा सकूं।'

    Uploaded media

    तीन साल में बनी 500 मीटर सड़क

    वर्ष 2022 में ग्राम पंचायत गढ़ा 138 में सड़क-पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 51 लाख 15 हजार रुपए स्वीकृत किए गए थे। योजना के तहत 2200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होना था, लेकिन अब तक महज करीब 500 मीटर सड़क ही बन पाई है। शेष कार्य बिना किसी स्पष्ट कारण के बंद कर दिया गया। इससे गांव का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    चारपाई पर ले जाते हैं मरीज

    सुखराम, केशव, मकबूल आदि ग्रामीणों का कहना है कि, खराब और अधूरे रास्ते के कारण गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती। आपात स्थिति में मरीजों को चारपाई पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जिससे जान जोखिम में पड़ती है। धनेश सोनकर का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूरी में भूख हड़ताल करनी पड़ी। 

    समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए हैं

    संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। युवक की समस्या के शीघ्र निदान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

    प्रतिभा पाल, कलेक्टर, रीवा

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts