Garima Vishwakarma
25 Jan 2026
Aakash Waghmare
25 Jan 2026
Manisha Dhanwani
25 Jan 2026
Garima Vishwakarma
24 Jan 2026
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इनमें 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 लोगों को पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया है। अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण और शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण के लिए चुना गया है। राज्यों की बात करें तो केरल से 8, तमिलनाडु से 13, पश्चिम बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से सर्वाधिक 16 लोगों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। मप्र में चार लोगों को पद्मश्री दिया जाएगा।
अभिनेता धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में और वीएस अच्युतानंदन को सामाजिक कार्यों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। केरल के केटी थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए तथा पी. नारायणन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। वहीं उत्तर प्रदेश के एन. राजम को कला के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
अलका याग्निक (कला), भगत सिंह कोश्यारी (सार्वजनिक मामले), तमिलनाडु के कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (चिकित्सा), केरल के मामूटी (कला), अमेरिका के डॉ. नोरि दत्तात्रेयेदु (चिकित्सा), पीयूष पांडेय (मरणोपरांत, कला), तमिलनाडु के एसकेएम मैलानंदन (सामाजिक कार्य), कर्नाटक के एस. आर. गणेश (कला), झारखंड के शिबू सोरेन (सार्वजनिक मामले), उदय कोटक (उद्यम), वी.के. मल्होत्रा (मरणोपरांत, सार्वजनिक मामले), केरल के वेल्लापल्ली नटेसन (सार्वजनिक मामले) और अमेरिका के विजय अमृतराज (खेल) शामिल हैं।










