PlayBreaking News

CM Yogi Adityanath:महोबा को सीएम योगी की सौगात, 697 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के महोबा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 697 करोड़ रुपये से अधिक की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बुंदेलखंड में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक सोच रखने वाले लोग प्रदेश के सकारात्मक बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
Follow on Google News
महोबा को सीएम योगी की सौगात, 697 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

महोबा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड को कभी पिछड़ेपन और माफिया राज की पहचान से जोड़ा जाता था, लेकिन अब यह क्षेत्र विकास, निवेश और आधुनिक आधारभूत संरचना के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने जल संरक्षण, एक्सप्रेसवे और सिंचाई परियोजनाओं को क्षेत्र के भविष्य से जोड़ते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 

88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण 

महोबा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 

Twitter Post

सीएम योगी ने महोबा को दी सौगात 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महोबा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी जिक्र किया। उन्होंने आल्हा-ऊदल की वीरता, गुरु गोरखनाथ की तपस्थली और महोबा के प्रसिद्ध देशवारी पान का जिक्र करते हुए क्षेत्र की परंपराओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देशवारी पान को जीआई टैग दिलाकर उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है। साथ ही स्थानीय संसाधनों और उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : प्रदेश में मानसून 6 दिन लेट, 25 जून तक दस्तक की उम्मीद; 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'बुंदेलखंड में माफिया राज हुआ खत्म'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय बुंदेलखंड भू-माफिया और खनिज माफिया की गतिविधियों के लिए बदनाम था। सरकार ने कठोर कार्रवाई कर माफिया तंत्र को खत्म करने का काम किया है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में निवेश का माहौल बना है और विकास परियोजनाओं को गति मिली है। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे और आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ा जा चुका है।

बुंदेलखंड में पानी की समस्या होगी खत्म-सीएम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में जल संरक्षण की दिशा में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने चंदेलकालीन जल संरचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। केन-बेतवा लिंक परियोजना को क्षेत्र के लिए गेम चेंजर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से सिंचाई और पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें: India Squad for England Tour : इंग्लैंड के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, विराट -बुमराह की वापसी, यशस्वी जायसवाल बाहर

'नकारात्मकता लोग सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार नहीं कर पाते'

सीएम योगी विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि समाज में नकारात्मकता फैलाने वाले लोग विकास के कार्यों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण प्रदेश लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे रहा। वहीं युवाओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts