Bihar Election 2025 :मुख्यमंत्री बोले- अपने कर्मों के कारण बिहार में बजेगी कांग्रेस की बैंड

डॉ. यादव ने बिहार के मधुबनी के बिस्फी एवं गयाजी के वजीरगंज में की सभाएं
Follow on Google News
मुख्यमंत्री बोले- अपने कर्मों के कारण बिहार में बजेगी कांग्रेस की बैंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी एवं गयाजी जिले वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशीयों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार का विधानसभा चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। विपक्ष के लोग कितने प्रकार के झूठ बोलते हैं। चुनाव में कांग्रेस और साथियों की नैया डूबते देख, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में बेइमानी का दावा कर रहे हैं। कह रहे हैं कि अब बिहार चुनाव में भी यही होगा। लेकिन राहुल गांधी किस मुंह से कहें कि उनकी ये हालत क्यों हो रही हैं। अगर कांग्रेसी आपके पास आएं तो उनसे पूछिए कि क्या कभी अयोध्या और मथुरा-वृंदावन गए? उन्होंने कहा कि अपने कर्मों के कारण कांग्रेस की बैंड बजने वाली है। 

    वोट के 'सुदर्शन' से सिखाएं कांग्रेस को सबक

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश के सांस्कृतिक वैभव को लौटा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी उन्हें अपशब्द कहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को 99 गालियों तक माफ किया था, आप भी मतदान के दिन तक इन्हें नजरअंदाज कीजिए। मतदान वाले दिन इनकी 100 गालियां पूरी हो जाएंगी और आपकी ऊंगली पर वोट का सुदर्शन चक्र होगा। जैसे ही आप अपनी ऊंगली से एनडीए प्रत्याशी का बटन दबाएंगे, सुदर्शन चक्र छूटेगा और ये धराशायी हो जाएंगे।

    कांग्रेस के लोग भगवान राम-कृष्ण पर उठाते हैं सवाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा भगवान श्रीराम के लिए भी कांग्रेस और उसके सहयोगी जीवन भर प्रमाण मांगते रहे। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट हर जगह यह पूछते रहे कि भगवान राम कहां पैदा हुए? सारी दुनिया भारत को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती के रूप में जानती है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण हजारों सालों से हमारी पहचान हैं। लेकिन कांग्रेस के लोग देश की इस भावना पर भी सवाल उठाते हैं।

    बिहार में क्यों नहीं बना माता सीता का धाम

    सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ और अयोध्या के श्रीराम मंदिर में राम लला मुस्कुरा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उज्जैन में बाबा महाकाल का महालोक बना, उससे पहले तक हर साल वहां 50-60 लाख पर्यटक हर साल आते थे। लेकिन अब पिछले साल ही वहां 7 करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं। जब काशी विश्वनाथ धाम बन सकता है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन सकता है, महाकाल महालोक बन सकता है, तो बिहार तो माता सीता की धरती है, यहां भी माता सीता का धाम बनेगा। जब यह धाम तैयार हो जाएगा, तो सारी दुनिया से लोग बिहार आएंगे। कांग्रेस के लोग जब वोट मांगने आएं, तो उनसे पूछिए कि आप इतने सालों तक सत्ता में रहे, आपने माता सीता का धाम बनाने की बात क्यों नहीं सोची?

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts