बाबा महाकाल की शरण में सिंगर मीका सिंह :भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- यहां अलग ही पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने चांदी द्वार से पूजन-अर्चन किया और नंदी हॉल में भक्ति भाव से आरती देखी। मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने फोटो एवं सेल्फी भी ली।
Follow on Google News
भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- यहां अलग ही पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां वे सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए मीका सिंह ने चांदी द्वार से पूजन-अर्चन किया और नंदी हॉल में बैठकर लगभग डेढ़ घंटे तक भक्ति भाव में भस्म आरती का अनुभव किया।

    श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का भव्य स्वागत और सत्कार किया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि, मीका सिंह इंदौर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीधे उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए।

    चांदी द्वार से पूजन और नंदी हॉल में भक्ति

    भस्म आरती के बाद मीका सिंह ने चांदी द्वार पर जाकर पूजन-अर्चन किया, माथा टेका और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के निराकार और साकार स्वरूप का ध्यान किया।

    इस दौरान मीका सिंह पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। कभी उन्होंने तालियां बजाईं, तो कभी मौन भाव से भगवान का ध्यान किया। श्रद्धालुओं ने भी उन्हें पहचानकर उनके पास पहुंचकर फोटो और सेल्फी ली। मीका सिंह ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाया और सेल्फी ली। इसके साथ ही सभी का धन्यवाद किया।

    भस्म आरती का अनुभव अद्भुत है

    मीका सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, वह बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और जब भी मौका मिलता है, वह महाकाल का आशीर्वाद लेने दौड़कर आते हैं। उन्होंने कहा, भस्म आरती का अनुभव अद्भुत और दिव्य है। इसमें एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है, जिसे मैं हर बार महसूस करता हूं।

    मीका सिंह ने कहा कि, यह पहली बार नहीं है कि वे दर्शन के लिए पहुंचे हैं। वे पहले भी कई बार वह मंदिर आए हैं, लेकिन हर बार यह अनुभव उन्हें नई ऊर्जा और भक्ति की भावना से भर देता है।

    मीका सिंह ने कहा, मैं हमेशा बाबा महाकाल के दरबार में आने की कोशिश करता हूं। भस्म आरती का अनुभव ऐसा है जैसे संगीत और भक्ति का संगम हो। यह अनुभव दिल और आत्मा दोनों को शांति देता है। 

    मीका ने की मंदिर व्यवस्थाओं की तारीफ

    मीका सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की और कहा कि यहां आने का अनुभव हमेशा सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहता है। उन्होंने कहा कि, भगवान महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे।

    उन्होंने यह भी बताया कि, वह अपने परिवार और दोस्तों के लिए भी आशीर्वाद लेकर आए हैं। मीका सिंह ने कहा, मैं चाहता हूं कि सभी पर बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे और हर किसी का जीवन सुख-समृद्धि से भरा हो।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts