Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहली बार जगदलपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू :बस्तर पंडुम का किया शुभारंभ, देखें LIVE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर दौरे के दौरान जगदलपुर के लालबाग मैदान में बस्तर पंडुम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य, लोकगीत, वेशभूषा और पारंपरिक रीति-रिवाजों की आकर्षक प्रस्तुतियां दिखाई गईं। राष्ट्रपति ने स्टॉल का निरीक्षण किया और आदिवासी संस्कृति की सराहना की। कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बस्तर पंडुम का किया शुभारंभ, देखें LIVE
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचीं। उनका मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक कला को नजदीक से देखना और उसे सराहना है। उन्होंने जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर जाकर उन्होंने स्टॉल का निरीक्षण किया और आदिवासी रीति-रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और वाद्ययंत्रों की झलक देखी।

    बस्तर पंडुम के अंतर्गत विभिन्न जनजातियों द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और मंत्री केदार कश्यप भी मंच पर मौजूद हैं। राष्ट्रपति ने आदिवासी कलाकारों और उनके प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि यह कार्यक्रम बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को पूरे देश और दुनिया के सामने लाने में मदद करेगा।

    कार्यक्रम देखें LIVE...

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts