PlayBreaking News

Labubu को टक्कर!Mirumi ने बैग एक्सेसरीज की दुनिया में मचाया तहलका

Mirumi, बैग एक्सेसरीज और आर्ट टॉय की दुनिया का नया सुपरस्टार! यह क्यूट, इंटरैक्टिव फरी टॉय सिर्फ दिखने में प्यारा नहीं, बल्कि आपकी हर मूवमेंट पर रिस्पॉन्ड करता है। इसकी आई कॉन्टैक्ट, मूविंग आंखें और पर्सनल स्पेस फीचर इसे बाकी टॉयज से अलग बनाते हैं।
Follow on Google News
Mirumi ने बैग एक्सेसरीज की दुनिया में मचाया तहलका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आर्ट टॉयज और बैग एक्सेसरीज की दुनिया में ट्रेंड्स इतनी तेजी से बदलते हैं कि एक साल के भीतर ही कई ब्रांड लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे है। साल 2025 में Labubu (लबूबु) का जलवा था। पॉप मार्ट के इस शरारती, नुकीले दांतों वाले मॉन्स्टर ने फैशन और कलेक्टर्स की दुनिया में धूम मचा दी थी। लेकिन अब मार्केट में नया ट्रेंड आया है Mirumi, जो सिर्फ क्यूट नहीं, बल्कि बेहद स्मार्ट और इंटरैक्टिव भी है।

    Mirumi क्या है और क्यों खास है?

    Mirumi एक फरी, बॉल जैसी क्यूट क्रिएचर है। यह दिखने में साधारण और प्यारा लगता है, लेकिन इसके अंदर की तकनीक इसे बाकी टॉयज से अलग बनाती है। जहां Labubu अपने लिमिटेड एडिशन कलर्स और स्टेटिक डिजाइन के लिए मशहूर था, वहीं Mirumi रिस्पॉन्सिव और इमोशनल अनुभव देता है।

    Uploaded media

    रिस्पॉन्सिव बिहेवियर

    Labubu एक स्टेटिक टॉय है जैसा दिखता है, वैसा ही रहता है। Mirumi इसके उलट है। इसके सेंसर आसपास के माहौल को महसूस करते हैं। अगर आप इसे प्यार से सहलाएंगे, इसकी आंखें बदल जाएंगी और यह आपके मूवमेंट पर प्रतिक्रिया देगा।

    आई कॉन्टैक्ट फीचर

    Mirumi की सबसे बड़ी खासियत इसकी आईज हैं। अगर आप इसे देखें, तो यह भी अपनी नजरें आप पर टिकाएगा। जैसे आपके साथ एक छोटा पालतू हमेशा मौजूद हो।

    पर्सनल स्पेस और इमोशन्स

    Mirumi में एक खास कोडिंग है जो इसके पर्सनल स्पेस को सुरक्षित रखती है। अगर कोई अनजान व्यक्ति इसे जोर से पकड़ने की कोशिश करता है, तो यह हल्का-सा पीछे हटता है या सिकुड़ जाता है।

    Uploaded media

    मिरुमी का डिजाइन और कहानी

    Mirumi का डिजाइन जापानी लोककथाओं और योकाई से प्रेरित है। मुलायम फर से लिपटा यह टॉय न सिर्फ प्यारा दिखता है, बल्कि इसे लकी चार्म भी माना जाता है। इसकी शक्ल उल्लू जैसी है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।

    • जापानी योकाई: अलौकिक शक्तियों वाले जीव, जो खुशियां और कभी-कभी परेशानी भी ला सकते हैं।
    • लकी चार्म: इसे साथ रखने से सौभाग्य और खुशियों की मान्यता है।
    • इंटरैक्टिव रोबोट: टच या आवाज पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है।

    Mirumi- बैग एक्सेसरी से ज्यादा

    Mirumi को बैग के हैंडल पर लटकाया जा सकता है और इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसकी लंबी बाँहें और हल्की बॉडी इसे हर जगह के लिए परफेक्ट बनाती हैं। यह ऑफिस, कैफे या आउटडोर हर जगह साथ रखा जा सकता है। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इसे पसंद कर रहे हैं।

    जापान में इसे स्ट्रेस रिलीफ टॉय माना जा रहा है, क्योंकि यह मूड हल्का और खुशमिजाज रखता है।

    तकनीक और यूजर एक्सपीरियंस

    Mirumi का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी लाइफ-लाइक प्रतिक्रिया है।

    • सेंसर्स: आसपास के माहौल और टच को समझते हैं।
    • आई कॉन्टैक्ट: आपकी नजरों के साथ इंटरेक्ट करता है।
    • पर्सनल स्पेस: सिर्फ मालिक के साथ कम्फर्टेबल, अजनबियों से दूरी रखता है।
    • रोबोटिक मूवमेंट: सिर घुमाना, आंखें इधर-उधर देखना, हल्का सिकुड़ना।

    इसका डिजाइन इसे सिर्फ एक एक्सेसरी से ज्यादा साथी और मूड-बूस्टर बनाता है।

    सोशल मीडिया और ट्रेंड

    सोशल मीडिया पर Mirumi की वायरल तस्वीरें इसे हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षक बनाती हैं। इसे कुछ लोग हैप्पिनेस एम्बेस्ड भी कहते हैं। इसकी क्यूटनेस और इंटरेक्टिव फीचर्स ने इसे 2026 का नया फैशन स्टेटमेंट बना दिया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts